Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाके बीच खेली जा रही एशेज सीरीज 2023 का पहला मुकाबला एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज आखिरी यानी पाचंवा दिन है। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 174 रनों की दरकार है। यह कह पाना मुश्किल है कि कौन सी टीम मुकाबला जीतेगी। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने पहले टेस्ट के नतीजे पर अपनी राय दी है।
और पढ़िए – नाथन लियोन ने मोईन अली के लिए जताई सहानुभूति, बोले- ‘चोट के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं’
इंग्लैड है जीत की दावेदार
एथरटन का मानना है कि एशेज सीरीज 2023 का पहला टेस्ट संतुलित है और इंग्लैंड कुछ अंतर से इस मैच में विजेता बनने का दावेदार है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि ‘आपको महसूस होगा कि इंग्लैंड ने ज्यादातर मैच चलाया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम अधिकतर इंग्लैंड का पीछा करते हुए नजर आई। ऐसे कम ही मौके रहे जब ऑस्ट्रेलियाई टीम आगे रही हो। ऑस्ट्रेलिया का हावी होना तब लगा, जब बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो आउट हुए। मगर अब यह संतुलित है। इंग्लैंड जीत का प्रबल दावेदार है।’
और पढ़िए – ‘मैं वापसी करना चाहता हूं’ वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में लौटना चाहता है ये तेज गेंदबाज
मैच का पूरा लेखा जोखा
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला इंग्लैंड एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 393 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए। फिर इंग्लैंड ने 273 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 281 रनों का टारगेट रखा है। जिसका पीछा करते हुए कंगारू टीम ने 3 विकेट खोकर 107 रन बना लिए हैं। अभी यहां से ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों की दरकार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 mins agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
34 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines