हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ashes 2023: 'ओ तेरी, ये क्या कर बैठे बेयरस्टो', रन आउट पर फिर मचा बवाल, देखें वीडियो

विज्ञापन
Bairstow Run Out

Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में चल रहा है। इस मुकाबले का आज आखिरी दिन है। इंग्लैंड की टीम 371 रनें के टारगेट का पीछा कर रही है। आखिरी दिन के पहले सेशल के दौरान जॉनी बेयरस्टो रन आउट हुए हैं। उनके रनआउट होने का तरीका अजीबो-गरीब था, जिसे देख वह खुद हैरान रह गए। जॉनी के रूप में इंग्लैंड को छठवां झटका लगा है। इस रन आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

ऐसे आउट हुए जॉनी बेयरस्टो

दरअसल, जॉनी बेयरस्टो 52वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुए। यह ओवर कैमरून ग्रीन डाल रहे थे। आखिरी गेंद पर उन्होंने बाउंस गेंद को डक करके छोड़ दिया। गेंद निकलने के तुरंत बाद बेयरस्टो क्रीज से बाहर निकले। उधर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बॉल पकड़ी और स्टंप पर थ्रो मार दिया। जब बॉल स्टंप पर लगी तो बेयरस्टो क्रीज से काफी बाहर थे। इस तरह उन्हें गेंद खेलकर तुरंत क्रीज के बाहर जाना भारी पड़ गया और अपना विकेट गंवा दिया।

आउट या फिर नॉट आउट?

जॉनी बेयरस्टो के रन आउट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें नजर आ रहा है कि बेयरस्टो ने बॉल खेलने के बाद क्रीज से बाहर निकलने का इशारा किया था। उन्होंने जमीन पर पैर लगाकर एक लाइन खींची और बाहर निकले थे। हालांकि थर्ड अंपायर ने उन्हें रन आउट करार दिया है। जॉनी बेयरस्टो के रन आउट को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

विज्ञापन

आउट होने के बाद हैरान रह गए बेन स्टोक्स

आउट होने के बाद बेयरस्टो हैरान रह गए। फिर उन्हें गलती का अहसास हुआ। इसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। उधर कंगारू टीम के खिलाड़ी खुशी से झूम उठे।

मैच का हाल

अगर मैच की बात करें तो इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 371 रनों का टारगेट दिया है। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन लंच तक का खेल हो गया है। क्रीज पर कप्तान बेन स्टोक्स 108 रन बनाकर टिके हुए और वन मेन आर्मी की स्टाइल में बल्लेबाजी कर रहे हैं। स्टोक्स के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड 1 रन बनाकर नाबाद हैं। यहां से इंग्लैंड को जीत के लिए 128 रनों की दरकार है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola