Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 6 जुलाई से हेंडिंग्ले में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले मेजबान टीम के बल्लेबाज ओली पोप चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कौन बल्लेबाजी करेगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी बीच पूर्व कप्तान जो रूट ने तीसरी पोजिशन पर खेलने की इच्छा व्यक्त की है।
पोप को दूसरे टेस्ट के पहले दिन क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी और दूसरी पारी के दौरान यह और बढ़ गई। चोट के बावजूद, 25 वर्षीय खिलाड़ी ने दोनों पारियों में बल्लेबाजी की और पूरे मैच में 45 रन बनाए। हालांकि बाद में उनकी चोट गंभीर हो गई ऐसे में उन्हें पूरी सीरीज से ही बाहर होना पड़ा।
और पढ़िए – ‘उन्हें अपील वापस लेने की कोई जरूरत नहीं थी’ बेयरस्टो के रनआउट पर कमिंस के फैसले को पोंटिंग ने सराहा
जो रूट ने किसी भी पोजिशन पर बैटिंग की जताई इच्छा
तीसरे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए, जो रूट ने टीम की आवश्यकता के अनुसार किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार होने की बात कही। रूट ने कहा, “मैं वहां जाकर किसी भी स्थिति में रन बनाने की कोशिश करूंगा और इस सीरीज में वापसी करने की कोशिश करूंगा। एक बल्लेबाजी समूह के रूप में, मुझे लगता है कि जिस तरह से हम खेल को देखते हैं वह 18 महीने पहले की तुलना में बहुत अलग है, और बेहतर भी।”
जो रूट का तीसरी पोजिशन पर रिकॉर्ड
जो रूट ने अपने शानदार टेस्ट करियर के दौरान कई बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी की है। 59 पारियों में, रूट का औसत चार शतकों के साथ 40 के करीब है। उनका कुल उच्चतम स्कोर 254 रन 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ वन ड्रॉप पर बल्लेबाजी करते हुए आया था।
और पढ़िए – इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, धाकड़ बल्लेबाज एशेज से बाहर
Joe Root Headingley record: हेंडिंग्ले में जो रूट का रिकॉर्ड
रूट ने हेडिंग्ले में 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने 45.86 की औसत से 642 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 56.81 की रही है।उन्होंने वहां 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है।रूट एक बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में तीसरे टेस्ट में उनपर काफी दारोमदार रहेगा। वह अपने बल्ले से टीम को मैच में जीत दिलाना चाहेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
31 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
42 mins agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
59 mins agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
1 hr agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
2 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
3 hrs agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines