Ashes 2023 ENG vs AUS: टेस्ट क्रिकेट में एक समय डिफेंस किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा हथियार होता था, लेकिन अब ट्रेंड बदलता जा रहा है और बल्लेबाज अब चौकों छक्कों की झड़ी लगा रहे हैं। इसकी शुरुआत इंग्लैंड ने अपनी ‘बेजबॉल’ स्टाइल से की है। जिसका रंग अनुभवी बल्लेबाज जो रूट पर भी चढ़ता नजर आ रहा है।
और पढ़िए – डेविड वॉर्नर ने वीरेंद्र सहवाग को पछाड़ा, गावस्कर और स्मिथ के इस खास क्लब में हुए शामिल
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज जो रूट इन दिनों काफी अच्छी फॉर्म में हैं और एशेज टेस्ट सीरीज 2023 के पहले ही मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक लगाया। यही नहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी आक्रामक रुप अपनाया और स्कॉट बोलैंड को एक छक्का जड़ा। ये उनका इस मैच का 5वां छक्का था और इसके साथ वे 2023 में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।
2023 में टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 13 छक्कों से साथ रूट टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के कुसल मेंडिस हैं जिन्होंने 12 टेस्ट छक्के ठोके हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड हैं, जबकि चौथे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरेल मिचेल। इन दोनों ने क्रम से 10-10 छक्के लगाए हैं। 9 छक्कों के साथ पांचवें नंबर पर हैं भारत के ऑलराउंडर अक्षर पटेल। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक छठे नंबर पर हैं।
और पढ़िए – ओमान ने किया बड़ा उलटफेर, आयरलैंड को 5 विकेट से हराकर रच दिया इतिहास
Most sixes in test in 2023: सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी
1. जो रूट – 13 छक्के
2. कुसल मेंडिस – 12 छक्के
3. ट्रेविस हेड – 10 छक्के
4. डेरिल मिचेल – 10 छक्के
5. अक्षर पटेल – 9 छक्के
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines