Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का तीसरा मैच इंग्लैंड के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड की टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी है। ऐसे में टीम एक बार फिर से अपने अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की ओर नजरे टिकाए बैठी होगी। जिनका रिकॉर्ड हेंडिग्ले में काफी बेहतरीन है।
Joe Root Headingley record: हेंडिंग्ले में जो रूट का रिकॉर्ड
रूट ने हेडिंग्ले में 9 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 15 पारियों में उन्होंने 45.86 की औसत से 642 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 56.81 की रही है।उन्होंने वहां 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन रहा है।रूट एक बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में तीसरे टेस्ट में उनपर काफी दारोमदार रहेगा। वह अपने बल्ले से टीम को मैच में जीत दिलाना चाहेंगे।
एशेज में रुट के बल्ले का जलवा
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट मैचों में रूट का प्रदर्शन कमाल का रहा है।साल 2013 से 2023 तक खेले गए 31 टेस्ट की 60 पारियों में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2,208 रन बनाए हैं। 180 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उनकी बल्लेबाजी औसत 40.14 की रही है।रूट ने इस दौरान 4 टेस्ट शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज इन्हें जल्दी आउट करना चाहेंगे।
पहले मैच में खेली थी शतकीय पारी
इंग्लैंड के बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर्स में से एक जो रूट ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तेज गति से रन बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे और इसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इसके अलावा दूसरी पारी में भी उनका बल्ला तेजी से बोल रहा था। उन्होंने इसमें 46 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में ऑस्ट्र्लिया की टीम उनके लिए विशेष तैयारी में जुटी होगी।
संबंधित खबरें
बिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
1 min agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
33 mins agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
47 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहैमिल्टन में कैसा है भारत का T20I रिकॉर्ड? आखिरी बार मिली थी जीत या हार!
1 hr agoलगातार तीसरी पारी में फेल हो गए यशस्वी जायसवाल, गिल-गंभीर की बढ़ी परेशानी
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I?
2 hrs agoक्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
3 hrs agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines