Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेडिंग्ले में खेला जा रहा एशेज 2023 का तीसरा टेस्ट मैच अब अपने अंत की ओर बढ़ गया है। मैच में फिलहाल इंग्लैंड की स्थिति मजबूत नजर आ रही है। उसे जीत के लिए 224 रनों की दरकार है। ऐसे में टीम के स्टार गेंदबाज क्रिस वोक्स ने बल्लेबाजों से मैच को खत्म करने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा है कि हमेश स्टोक्स पर निर्भर रहना गलत है।
बेहतरीन लय में बेन स्टोक्स
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स इस सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने बल्ले से अपनी उपयोगिता साबित की है। लेकिन, साथ ही, मौजूदा खेल में अन्य बल्लेबाजों का ज्यादा योगदान नहीं रहा और लॉर्ड्स टेस्ट में केवल स्टोक्स ही अकेले पड़ गए थे। ये इंग्लैंड के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
हेडिंग्ले स्टोक्स के दिल के करीब है क्योंकि उन्होंने 2019 में इसी मैदान पर अपनी टीम को एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी। लेकिन तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का मानना है कि लाल गेंद के कप्तान को हर बार सारा बोझ नहीं सौंपा जा सकता है और टीम को काम पूरा करने के लिए उन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, जिसका मतलब है कि अन्य खिलाड़ियों को मौजूदा खेल में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।
क्रिस वोक्स ने अन्य बल्लेबाजों से की मांग
क्रिकबज से बातचीत के दौरान क्रिस वोक्स ने कहा कि “इसे थोड़ा आसान करना अच्छा होगा। हम हर समय बेन पर निर्भर नहीं रहना चाहते। हालांकि हमें एहसास है कि वह सुपरह्यूमन हैं, वह हर बार ऐसा नहीं कर सकता। बोर्ड भर में, 1 से 11 तक, हमें एक अच्छा बदलाव लाना होगा और प्रयास करना होगा और हमें लाइन पर लाना होगा। यह कुछ खास करने का मौका है। घबराहट से भी ज्यादा आपकों उत्साहित होना होगा।’
हम आसानी से कर सकते हैं इस लक्ष्य का पीछा- वोक्स
क्रिस वोक्स ने आगे कहा कि “हम जानते हैं कि हम एक टीम के रूप में स्कोर का पीछा कर सकते हैं। यह हमारे अनुकूल है. यह टीम हमेशा आक्रामक होने और आगे रहने की कोशिश में रहती है। लेकिन इस खेल में स्कोर बहुत अधिक नहीं है, इसलिए आप यह सोचकर इसमें न उतरें कि यह एक कठिन खेल होगा। हमें अच्छा खेलना होगा. ऑस्ट्रेलिया सोच रहा होगा कि वे इंग्लैंड में एशेज श्रृंखला जीतने से भी 10 विकेट दूर हैं, इसलिए यह दोनों टीमों के लिए एक रोमांचक दिन है।’
संबंधित खबरें
पाकिस्तान टीम से सैम अयूब की छुट्टी, खराब प्रदर्शन के बाद PCB का बड़ा फैसला
48 mins agoवैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके भाई आशीर्वाद का जलवा, प्रैक्टिस मैच में 87 गे
58 mins agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
59 mins agoईशान किशन की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा, अभिषेक शर्मा छीन सकते हैं ताज
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
2 hrs agoसारांश जैन की फिरकी का चला जादू, 7 विकेट लेकर बिहार को 99 रन पर किया ढेर
2 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs NZ तीसरा T20I? जानें तरीका
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
3 hrs agoपाकिस्तान के शादाब खान ने तोड़ा रिकॉर्ड, धुआंधार शतक जड़कर रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines