Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच केनिंगटन ओवल में खेला जा रहा एशेज का आखिरी टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर खड़ा है। मैच में बारिश के चलते चौथे दिन का खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। मैच में इंग्लैंड को जीतने और सीरीज में बराबरी करने के लिए 10 विकेट की दरकार है। लेकिन मेजबान के अरमानों पर बारिश एक बार फिर से पानी फेर सकती है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया को भी सिर्फ 249 रन ही बनाने हैं ऐसे में बारिश उन्हें भी जीत से दूर रख सकती है।
ENG vs AUS 5th Test Weather: कैसा रहेगा लंदन का मौसम?
31 जुलाई को अंतिम दिन के लिए मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है। हालांकि, 5वें दिन भी रुकावटें आ सकती हैं। एक्यूवेदर के अनुसार, दिन के समय बारिश की संभावना 25 प्रतिशत है जबकि शाम को बढ़कर 48 प्रतिशत हो जाती है। भले ही पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, दिन के दौरान शून्य प्रतिशत और शाम को 10 प्रतिशत गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। बौछारें इतनी तेज़ नहीं होंगी कि पूरा दिन धुल जाए। ऐसे में इंग्लैंड चाहेगी कि उसे ज्यादा से ज्यादा ओवर खेलने को मिले।
ऑस्ट्रेलिया ने की दमदार वापसी
मैच में जहां एक समय लग रहा था कि इंग्लैंड आसानी से जीत जाएगी वहीं बाद में डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने शतकीय साझेदारी से इसे बदल दिया। अब ऑस्ट्रेलिया के पास भी जीत का मौका है। जीत के लिए मिले 384 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चौथे दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 135 रन बना लिए हैं।ऑस्ट्रेलिया को अब जीत के लिए 249 रन की दरकार है। क्रीज पर इस समय डेविड वार्नर (58*) और उस्मान ख्वाजा (69*) बने हुए हैं। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 10 विकेट लेने की जरूरत है।
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
21 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines