Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 19 जुलाई से खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन इंग्लैंड के प्रतिष्ठित मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर किया जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे होगी और टॉस 3 बजे किया जाएगा। इसे भारत में आसानी से देखा जा सकता है।
सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-1 से आगे चल रही है। मेहमान टीम को श्रृंखला के शुरुआती दो मुकाबलों में जीत मिली थी इसके बाद उसे हेंडिंग्ले में इंग्लैंड ने हराया था। अगर ऑस्ट्रेलिया ये मैच जीत जाती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। मैच ड्रॉ होने पर भी एशेज की ट्रॉफी ऑस्ट्रेलिया के पास ही रहेगी। ऐसे में इंग्लैंड के लिए ये करो या मरो का मैच है।
ENG vs AUS Head to Head: कौन किसपर भारी?
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 72 एशेज सीरीज़ खेली जा चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 34 बार जीत दर्ज कर बढ़त बनाए हुए। वहीं, इंग्लैंड ने 32 बार सीरीज़ में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 6 सीरीज़ ड्रॉ पर खत्म हुई हैं। इससे पहले 2021-22 में खेली गई सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से बाज़ी मारी थी। दोनों के बीच अब तक कुल 343 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच जीते हैं वहीं इंग्लैंड के खाते में 109 जीत पाई है।
Australia predicted playing 11: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, मिचेल मार्श, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क।
England Playing 11: बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।
ENG vs AUS 4th Test Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
ENG vs AUS 4th Test Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
3 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
5 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
6 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
6 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
6 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines