Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच 6 जुलाई से खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन इंग्लैंड के प्रतिष्ठित हेडिंग्ले ओवल में किया जाना है। ये मैदान इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए बेहद खास है और इसमें वे जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेंगे। हालांकि हेडिंग्ले में आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में नजर आते हैं।
एशेज सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम 2-0 से आगे हैं और अगर वे ये मैच जीत जाती है तो सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। अगर ऑस्ट्रेलिया ड्रॉ भी खेलती है तो भी एशेज की ट्रॉफी उनके हाथों में ही रहेगी। ऐसे में इंग्लैंड के लिए ये मैच जीतना बेहद ही जरूरी है। हालांकि हेडिंग्ले उनके लिए उतना कारगर साबित नहीं हुआ है।
England records at Headingley: हेडिंग्ले में इंग्लैंड का रिकॉर्ड
हेडिंग्ले में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट 1899 में खेला था।अब तक इंग्लिश टीम यहां पर 79 टेस्ट खेल चुकी है, जिसमें से 36 में उन्हें जीत मिली है और 25 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इनके अलावा 18 मैच ड्रा रहे हैं।
Australia records at headingley: हेडिंग्ले में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड
हेडिंग्ले के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन अच्छा रहा है।इस मैदान पर एशेज सीरीज के कुल 25 टेस्ट खेले जा चुके हैं, जिसमें से कंगारू टीम ने 9 में जीत दर्ज की है और 8 मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं। इस बीच 8 मैच ड्रा रहे हैं।एशेज में आखिरी बार यहां पर 2019 में दोनों टीमें भिड़ी थी, जिसमें स्टोक्स की महान पारी के चलते मेजबान टीम ने 1 विकेट से जीत दर्ज की थी।
चेज करने वाली टीम को बढ़त
हेडिंग्ले में अब तक खेले गए 78 टेस्ट मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को 27 में जीत मिली है। वहीं चेज करने वाली टीम को 31 मुकाबलों में जीत मिली है। लेकिन इसके बावजूद यहां पर टीमें टॉस जीतकर बल्लेबाजी का ही फैसला करती हैं।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
4 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
5 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
6 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
6 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
7 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
7 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
7 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
8 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines