Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज का दूसरा मैच 28 जून 2023 को खेला जाने वाला है। एशेज टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की सबसे पुरानी सीरीज़ है, इसका आगाज़ 1882-83 में हुआ था। 2023 में खेली जा रही इस सीरीज का दूसरा मैच लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। मैच को भारत में आसानी से देखा जा सकता है।
ENG vs AUS Head to Head: ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 72 एशेज सीरीज़ खेली जा चुकी हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया 34 बार जीत दर्ज कर बढ़त बनाए हुए। वहीं, इंग्लैंड ने 32 बार सीरीज़ में जीत दर्ज की है। इसके अलावा 6 सीरीज़ ड्रॉ पर खत्म हुई हैं। इससे पहले 2021-22 में खेली गई सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से बाज़ी मारी थी। दोनों के बीच अब तक कुल 341 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 141 मैच जीते हैं वहीं इंग्लैंड के खाते में 108 जीत आई है।
Ashes 2023 के लिए दोनों टीमों के स्कवॉड
ऑस्ट्रेलिया टीम: पैट कमिंस (c), स्टीव स्मिथ (vc), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (wk), कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (wk), उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन , मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, मैट रेनशॉ, मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (c), जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, मोइन अली, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जोश टोंग, क्रिस वोक्स , मार्क वुड।
ENG vs AUS Live Telecast: टीवी पर कैसे देखें लाइव?
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली एशेज सीरीज़ को भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए टीवी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
ENG vs AUS Live Streaming: मोबाइल पर कैसे देखें लाइव?
वहीं एशेज 2023 की सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग ‘सोनी लिव’ एप पर की जाएगी, जहां आप इसे मोबाइल के ज़रिए लाइव देख पाएंगे।
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
26 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines