Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज अब अपने अंत की ओर बढ़ रही है। पांच मैचों की श्रृंखला का आखिरी मैच गुरुवार से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाने वाला है। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे चल रही है। अंतिम टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक हैरान कर देने वाला बयान दिया है जिसने हर तरफ तहलका मचा दिया है।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि ओवल टेस्ट डेविड वार्नर के करियर के अंत और स्टीव स्मिथ के लिए इस स्थान पर अंतिम टेस्ट हो सकता है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि ये एक अफवाह भी हो सकती है।
माइकल वॉन ने दिया ये बयान
चौथे टेस्ट के पांचवें दिन बारिश की भेंट चढ़ने के बाद फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए वॉन ने कहा, “बरसात के दिनों में ऐसा हमेशा होता है जब पत्रकार थोड़े बोर हो जाते हैं और आप कुछ लोगों से बात करना शुरू कर देते हैं, लेकिन फुसफुसाहट थी और मुझे नहीं पता कि उन्हें यह फुसफुसाहट कहां से मिल रही है, लेकिन वार्नर, अगर वह ओवल में खेलते हैं, तो यह शायद उनका आखिरी मैच होगा।’
उन्होंने आगे कहा कि “फिर से मैं निश्चित नहीं हूं कि उन्हें वह कहां से मिला। और स्टीव स्मिथ के बारे में काफी ज़ोरदार कानाफूसी थी कि यह ओवल में ऑस्ट्रेलिया के लिए उनका आखिरी मौका भी हो सकता है। फिर, मैंने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं देखा है, लेकिन यह केवल कानाफूसी और गपशप है,”
वॉर्नर पहले ही कर चुके संन्यास के प्लान का ऐलान
वार्नर ने पहले ही अगले साल की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अपनी योजना की घोषणा कर दी है, स्मिथ के पास अभी भी कुछ साल बाकी हैं, हालांकि, अगली बार जब वे खेलेंगे तो यह इंग्लैंड में उनकी आखिरी टेस्ट श्रृंखला हो सकती है। दूर एशेज, यह 2027 में होगी।
संबंधित खबरें
आयरलैंड के स्टार गेंदबाज बेन वाइट ने किया संन्यास का ऐलान, 28 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
28 mins agoन्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज चोटिल होने के कारण T20I सीरीज से हुआ बाहर
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
8 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
8 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
9 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
9 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
10 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
10 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
10 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines