Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रलिया के बीच ऐशेज का पांचवां टेस्ट निर्णायक मोड़ पर हैं। ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए अभी 200 से ज्यादा रन बनाने हैं। वहीं इंग्लैंड को जीत के लिए 8 विकेट निकालने हैं। इस बीच संभलकर बल्लेबाजी कर रहे कंगारू ओपनर डेविड वॉर्नर को इंग्लैंड के पेसर क्रिस वोक्स ने दिन में तारे दिखा दिए।
वोक्स ने वॉर्नर को किया आउट
डेविड वॉर्नर 60 रनों के स्कोर पर खेल रहे थे। तभी क्रिस की वोक्स विकेट टू विकेट तेज रफ्तार गेंद वॉर्नर के बल्ले का किनारा लेते हुए जोनी बेयरस्टो के दस्तानों में चली गई। वॉर्नर वोक्स की इस गेंद पर पूरी तरह से फेल नजर आए। वह बॉल की लेंथ को भी जज नहीं कर पाए और अपना विकेट गवां बैठे। वॉर्नर का विकेट गिरते ही अंग्रेज टीम में जोश भर गया।
वोक्स का मैच में जलवा
एशेज के पांचवें टेस्ट में क्रिस वोक्स का जलवा देखने को मिल रहा है। उन्होंने पहली पारी में 25 ओवर में 61 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। इस दौरान वोक्स ने 8 ओवर मेडन भी डाले। जबकि दूसरी पारी में भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए। जिसमें डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा को वोक्स ने पवेलियन भेजा।
फिलहाल एशेज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से पिछड़ी हुई है। लेकिन अगर अंग्रेज टीम आखिरी टेस्ट में कंगारू टीम को हरा देती है तो वह एशेज ड्रॉ कराने में कामयाब हो जाएगी। इंग्लैंड को फिलहाल जीत के लिए 8 विकेटों की जरुरत है।
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
32 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
41 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
3 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines