नई दिल्ली: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में अपने कैच को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल बेन स्टोक्स ने स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए स्लिप में शानदार छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ आउट होने से बच गए।
स्टोक्स का रिव्यू भी बर्बाद हो गया क्योंकि बॉल भले ही ग्लव्स को छूकर निकली थी, लेकिन स्टोक्स ने कैच लेकर हाथ जैसे ही नीचे किया यह जांघ से टकरा गया और इसी वजह से गेंद गिर गई। अंपायर ने माना कि स्टोक्स का ये ‘क्लीन कैच’ नहीं है। इसी का फायदा स्टीव स्मिथ को मिला और वे अहम मोड़ पर आउट होने से बच गए।
याद दिलाया 24 साल पुराना मैच
स्टोक्स के इस कैच ने 24 साल पुराने मैच की याद दिला दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 1999 के मुकाबले में हर्शल गिब्स ने ठीक इसी तरह मिड विकेट पर स्टीव वॉ का कैच ड्रॉप कर दिया था। गिब्स ने कैच ले लिया था, लेकिन जैसे ही उन्होंने उत्साहित होकर बॉल को फेंकने के लिए हाथ ऊपर किया, गेंद उनसे ड्रॉप होकर नीचे गिर गई। इसका फायदा वॉ को मिला और वे आउट होने से बच गए।
जीत दिलाकर मैदान से लौटे स्टीव वॉ
गिब्स की इस चूक की वजह से स्टीव वॉ बाद में लगातार रन ठोकते रहे और 110 गेंदों में नाबाद 120 रन जड़ दिए। वॉ अपनी टीम को 5 विकेट से मैच जिताकर मैदान से लौटे। खास बात यह है कि गिब्स ने भी इस मैच में सेंचुरी जमाई थी, लेकिन उन्हें इसके बावजूद इस कैच की वजह से याद किया जाता है।
इसलिए जरूरी था वो कैच
इस कैच के बाद वॉ ने ठीक ऐसे ही कहा था- तुमने वर्ल्ड कप ड्रॉप कर दिया दोस्त। वॉ की पारी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को ये अहम मैच जिताया बल्कि बाद में विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता तय किया। उस वक्त यदि ऑस्ट्रेलिया ये मैच हार जाती तो जिम्बाब्वे को अंतिम चार में जगह मिल सकती थी, लेकिन परिणाम का एक और बेहद महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। चार दिन बाद बर्मिंघम में दूसरे सेमीफाइनल में टीमें फिर से मिलीं। तब मैच टाई पर खत्म हुआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने नेट रन रेट के दम पर फाइनल में जगह बना ली थी। बता दें कि लॉर्ड्स में खेला गया 1999 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। एशेज में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है।
ये है एमसीसी का नियम
क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 33.3 के अनुसार, कैच लेने का कार्य उस समय से शुरू होगा जब गेंद पहली बार फील्डर के संपर्क में आएगी और खत्म तब होगा जब वह गेंद और अपनी गति दोनों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेगा। यानी फील्डर का कैच लेते समय खुद पर पूरा कंट्रोल होना चाहिए। स्टोक्स कैच लेते वक्त बॉडी कंट्रोल नहीं कर पाए। इसलिए स्टीव स्मिथ को नॉटआउट करार दिया गया।
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
20 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
41 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
55 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines