---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ashes 2023: बेन स्टोक्स के कैच ने याद दिलाया 24 साल पुराना मैच, जानिए स्टीव स्मिथ क्यों नहीं हुए आउट

नई दिल्ली: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में अपने कैच को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल बेन स्टोक्स ने स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए स्लिप में शानदार छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ आउट होने से बच गए। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एशेज सीरीज के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट में अपने कैच को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल बेन स्टोक्स ने स्टीव स्मिथ को आउट करने के लिए स्लिप में शानदार छलांग लगाकर कैच पकड़ लिया, लेकिन इसके बावजूद स्मिथ आउट होने से बच गए।

स्टोक्स का रिव्यू भी बर्बाद हो गया क्योंकि बॉल भले ही ग्लव्स को छूकर निकली थी, लेकिन स्टोक्स ने कैच लेकर हाथ जैसे ही नीचे किया यह जांघ से टकरा गया और इसी वजह से गेंद गिर गई। अंपायर ने माना कि स्टोक्स का ये ‘क्लीन कैच’ नहीं है। इसी का फायदा स्टीव स्मिथ को मिला और वे अहम मोड़ पर आउट होने से बच गए।

---विज्ञापन---

याद दिलाया 24 साल पुराना मैच 

स्टोक्स के इस कैच ने 24 साल पुराने मैच की याद दिला दी है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए वर्ल्ड कप 1999 के मुकाबले में हर्शल गिब्स ने ठीक इसी तरह मिड विकेट पर स्टीव वॉ का कैच ड्रॉप कर दिया था। गिब्स ने कैच ले लिया था, लेकिन जैसे ही उन्होंने उत्साहित होकर बॉल को फेंकने के लिए हाथ ऊपर किया, गेंद उनसे ड्रॉप होकर नीचे गिर गई। इसका फायदा वॉ को मिला और वे आउट होने से बच गए।

जीत दिलाकर मैदान से लौटे स्टीव वॉ 

गिब्स की इस चूक की वजह से स्टीव वॉ बाद में लगातार रन ठोकते रहे और 110 गेंदों में नाबाद 120 रन जड़ दिए। वॉ अपनी टीम को 5 विकेट से मैच जिताकर मैदान से लौटे। खास बात यह है कि गिब्स ने भी इस मैच में सेंचुरी जमाई थी, लेकिन उन्हें इसके बावजूद इस कैच की वजह से याद किया जाता है।

---विज्ञापन---

इसलिए जरूरी था वो कैच 

इस कैच के बाद वॉ ने ठीक ऐसे ही कहा था- तुमने वर्ल्ड कप ड्रॉप कर दिया दोस्त। वॉ की पारी ने न सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को ये अहम मैच जिताया बल्कि बाद में विश्व कप सेमीफाइनल और फाइनल का रास्ता तय किया। उस वक्त यदि ऑस्ट्रेलिया ये मैच हार जाती तो जिम्बाब्वे को अंतिम चार में जगह मिल सकती थी, लेकिन परिणाम का एक और बेहद महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ा। चार दिन बाद बर्मिंघम में दूसरे सेमीफाइनल में टीमें फिर से मिलीं। तब मैच टाई पर खत्म हुआ। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने नेट रन रेट के दम पर फाइनल में जगह बना ली थी। बता दें कि लॉर्ड्स में खेला गया 1999 वर्ल्ड कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। एशेज में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है।

ये है एमसीसी का नियम 

क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 33.3 के अनुसार, कैच लेने का कार्य उस समय से शुरू होगा जब गेंद पहली बार फील्डर के संपर्क में आएगी और खत्म तब होगा जब वह गेंद और अपनी गति दोनों पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेगा। यानी फील्डर का कैच लेते समय खुद पर पूरा कंट्रोल होना चाहिए। स्टोक्स कैच लेते वक्त बॉडी कंट्रोल नहीं कर पाए। इसलिए स्टीव स्मिथ को नॉटआउट करार दिया गया।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 31, 2023 07:12 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola