नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे चौथे टेस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों पर बैजबॉल यानी अग्रेसिव क्रिकेट का फितूर चढ़ा हुआ है। इंग्लैंड के प्लेयर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। टॉप से लेकर टेलएंडर्स तक सभी बल्लेबाजों ने दे-दनादन चौके-छक्के कूट डाले। ऐसे में 11वें नंबर पर उतरे जेम्स एंडरसन भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी बल्ले से तबाही मचाने की कोशिश की।
और पढ़िए – रनों के लिए कोहली की भूख देख हैरान हैं DK, 500वें मुकाबले को लेकर तारीफ में कही बड़ी बात
एंडरसन ने ठोका गजब चौका
ये नजारा 103वें ओवर में देखने को मिला। पैट कमिंस ने 5 बॉल खेल चुके एंडरसन को जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, वे क्रीज से दो कदम आगे निकले और सिर के ऊपर आई बॉल पर जोर से बल्ला घुमाकर डीप की ओर करारा चौका कूट डाला। ये चौका इतना घातक था कि बॉल चुटकियों में सीमा रेखा पार कर गई।
https://twitter.com/englandcricket/status/1682381878282665985?ref_src=twsrc%5Egoogle%7Ctwcamp%5Eserp%7Ctwgr%5Etweet
जैसे ही एंडरसन ने ये चौका लगाया, ड्रेसिंग रूम में बैठे कप्तान बेन स्टोक्स खुशी से झूम उठे। उन्होंने शीशे पर हाथ को थपथपाया और एंडरसन की बल्लेबाजी को जमकर सराहा।
592 रन पर खत्म हुई पहली पारी
हालांकि एंडरसन इसके बाद ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक सके। उन्होंने कैमरून ग्रीन ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। एंडरसन ने 18 गेंदों में 1 चौका ठोक 5 रन बनाए। एंडरसन का विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की पहली पारी 592 रन पर खत्म हुई। इस तरह इंग्लैंड ने पहली पारी में 249 रन की लीड ले ली है। देखना दिलचस्प होगा तीसरे दिन मैच का अंत कहां होता है। इस रोमांचक मैच का नतीजा भी देखने लायक होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
49 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines