Ashes 2023: इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स की 155 रन की बेहतरीन पारी के बावजूद इंग्लैंड को दूसरे एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पांचवे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो बॉल छोड़ने के बाद क्रीज से बाहर निकले तो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने उन्हें आउट कर दिया।
बेयरस्टो के विकेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज और फैंस तो एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर ही रहे हैं। साथ ही अब इसमें अखबारों ने भी भाग लेना शुरू कर दिया है। अंग्रेजी मीडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर क्रिकेट की भावना को खत्म करने का आरोप लगाया, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ज्यादा देर तक नहीं रुका और उचित खंडन के साथ वापस आ गया। अंग्रेजी और आस्ट्रेलियाई अखबारों की सुर्खियाँ देखने लायक थीं।
अखबार ने बेन स्टोक्स को बताया ‘क्रायबेबी’
तमाम पेपरों के बीद ऑस्ट्रेलिया के ‘द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन’ की हेडलाइन सबसे अलग थी क्योंकि इसमें इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को हार के बाद स्पिरिट ऑफ क्रिकेट का बहाना देने के लिए ‘क्रायबेबीज’ करार दिया गया।
अखबार का पहला पन्ना इंटरनेट पर वायरल हो गया और यह ट्विटर पर स्टोक्स तक पहुंच गया और इंग्लैंड के कप्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। स्टोक्स ने अखबार की कतरन में अपने बगल में नई लाल गेंद की तस्वीर का जिक्र करते हुए लिखा, “यह निश्चित रूप से मैं नहीं हूं, मैंने कब से नई गेंद से गेंदबाजी की है।” स्टोक्स, जो बीच के ओवरों में इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी करते हैं, ने प्रकाशन पर कटाक्ष करते हुए इस तथ्य का उल्लेख किया कि वह नई गेंद से गेंदबाजी नहीं करते हैं।
और पढ़िए – हेडिंग्ले टेस्ट से बाहर हो सकता है दोहरा शतक जड़ने वाला इंग्लैंड का युवा खिलाड़ी, ब्रेंडन मैकुलम ने जताई चिंता
हेडिंग्ले में दोनों टीमों के बीच होगी भिड़ंत
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब दोनों ही टीमों के बीच हेंडिग्ले ओवल में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। जिसमें इंग्लैंड सीरीज में बने रहने के लिए उतरेगी और ऑस्ट्रेलिया इसे जीतने के लिए मैदान का रुख करेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 min agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
31 mins agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
44 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
1 hr agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
3 hrs ago'मुझसे कोई उम्मीद नहीं...', टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बयान
3 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, सैंटनर को मिला चौथा विकेट
3 hrs agoMI का बड़ा ऐलान, चैंपियन खिलाड़ी को बनाया नया हेड कोच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines