नई दिल्ली: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 के तहत खेला गया पहला टेस्ट रोमांचक रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के ‘बैजबॉल’ की हवा निकालते हुए पहला मैच 2 विकेट से जीत लिया। इंग्लैंड ने एग्रेसिव क्रिकेट (Bazball) के साथ इस मैच की शुरुआत की थी, लेकिन उसे अपने कुछ फैसले भारी पड़ गए।
और पढ़िए – Cristiano Ronaldo ने रचा नया इतिहास, बोले- ‘यह मेरे लिए अविश्वसनीय उपलब्धि है’
पहले दिन लिया चौंकाने वाला फैसला
इंग्लैंड ने पहले दिन 78 ओवर खेलकर 393 रन पर पारी घोषित कर दी थी। इंग्लैंड का ये फैसला सबसे चौंकाने वाला रहा क्योंकि उसके हाथ में दो विकेट थे। जिसमें जो रूट तो 118 रन बनाकर खेल रहे थे। इंग्लैंड चाहता तो रूट और 17 रन बनाकर खेल रहे ओली रॉबिन्सन को कम से कम 90 ओवर तक खिलाकर बड़ा स्कोर बनाता, लेकिन स्टोक्स ने अचानक पारी घोषित करने का फैसला ले लिया।
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बना दिए। इससे इंग्लैंड को महज 7 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम एग्रेसिव एप्रोच के साथ खेलते हुए 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। इससे उसने ऑस्ट्रेलिया के सामने सिर्फ 281 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने डेढ़ दिन के अंदर हासिल कर लिया।
लास्ट में यॉर्कर नहीं डाल पाए गेंदबाज
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में यूं तो अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन क्रूशियल टाइम पर उसके धुरंधर गेंदबाज यॉर्कर नहीं डाल पाए। इससे ऑस्ट्रेलिया के लास्ट दो बल्लेबाजों पैट कमिंस और नाथन ल्योन को स्ट्राइक रोटेट करने का मौका मिल गया। वे अंत तक गेम को लेकर गए और आखिरकार जीत दिलाकर मैदान से लौटे। इसी के साथ इंग्लैंड ने नई बॉल लेने में काफी देर लगा दी। इस फैसले पर हरभजन सिंह ने भी सवाल उठाए हैं।
और पढ़िए – टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली के 12 साल पूरे, डेब्यू को किया याद, जानें कैसा रहा था प्रदर्शन
एंडरसन को न आजमाना
इंग्लैंड ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लास्ट में नहीं आजमाया। हालांकि एंडरसन पहली पारी में काफी महंगे साबित हुए। वे दूसरी पारी में एक भी विकेट नहीं ले सके, लेकिन उनके अनुभव का फायदा उठाते हुए इंग्लैंड उन्हें आजमा सकता था। संभवतया वे इंग्लैंड को नौवां विकेट दिला देते।
कई चांस किए मिस
इसके अलावा स्टोक्स एंड कंपनी ने स्टंपिंग मिस की। कई कैच छोड़े। हेड ने हैरी ब्रूक का कैच छोड़ा। वहीं जिस गेंद पर विकेट लिया, वो नो बॉल डाल दी। पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने भी इंग्लिश टीम की आलोचना की थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान पैट कमिंस ने नाथन ल्योन के साथ मिलकर शानदार मैच विनिंग साझेदारी की। कमिंस ने 73 गेंदों में 4 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 44 रन जड़े तो वहीं ल्योन ने 28 गेंदों में 2 चौके ठोक नाबाद 16 रन ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने नौवें विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिलाई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
4 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
5 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
7 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
7 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
7 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
8 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
8 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
9 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines