Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैनचेस्टर में खेला गया एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। इस मैच के बेनतीजा निकलने से इंग्लैंड की टीम को भारी नुकसान हुआ है। मेजबान टीम ने 2015 के बाद पहली बार एशेज जीतने का सुनहरा मौका गंवा दिया है। मैच में इंग्लैंड एक समय जीत के करीब थी। ऐसे में इस हार के बाद टीम के कप्तान बेन स्टोक्स काफी निराश दिखाई दिए।
बेन स्टोक्स का छलका दर्द
मैच के बाद स्टोक्स ने कहा कि ‘आपको पता है कि ये हमारे लिए काफी कठिन पल है। जिस तरह की क्रिकेट हमने पहले 3 दिन तक खेली, उस हिसाब से मौसम ने हमें परिणाम नहीं दिया, और सच में ये एक कठिन चीज है। मगर ये हमारे खेल का हिस्सा है। इस गेम में आने से पहले ये हमारे लिए करो या मरो वाली स्थिति थी। ऑस्ट्रेलिया को 320 रनों के आस–पास आउट कर देना और फिर खुद 590 रन बनाना, हम इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते थे। अब हमें अगले मैच को खेलने में बहुत गर्व महसूस होगा।’
अगले मैच में जीत के इरादे से उतरेगी इंग्लैंड की टीम
वहीं बेन स्टोक्स ने आगे कहा कि , “हमारे पास एक गेम बचा है और हम जीत के साथ उतरना चाहते हैं और 2019 की तरह सीरीज ड्रा करना चाहते हैं। हम जानते हैं कि एक टीम के रूप में यह आखिरी गेम हमारे लिए क्या मायने रखता है। हमें अच्छा समर्थन मिला है और उम्मीद है कि भीड़ फिर से आएगी और हम जीतेंगे।”
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज को किया रिटेन
मैच बेनतीजा निकलने के बाद ऑस्ट्रेलिया अभी भी सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में अगर इंग्लैंड आखिरी मैच जीत भी जाती है तो सीरीज ड्रॉ पर ही खत्म होगी। एशेज के नियमों के मुताबिक अगर सीरीज बेनतीजा रहती है तो एशेज पिछली श्रृंखला जीतने वाली टीम के पास ही रहती है। ऐसे में पिछली सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी इसीलिए उन्हीं के नाम एक बार फिर से ये सीरीज रहेगी।
मैच का लेखा-जोखा
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे। टीम के लिए मार्नस लाबुशेन (51) और मिचेल मार्श (51) ने अर्धशतक जमाए थे।इंग्लैंड ने पहली पारी में 592 रन का विशाल स्कोर बनाया। इसमें जैक क्रॉली के 189 और जॉनी बेयरस्टो के 99* रन शामिल रहे। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ने 275 रन की बढ़त हासिल की थी।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
4 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
4 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
5 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
5 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines