Aryavir Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से खेला था. हालांकि इस सीरीज में उन्होंने बड़ी पारी नहीं खेली थी. अब आर्यवीर सहवाग को दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. उन्हें वीणू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की पुरुष अंडर-19 टीम का कप्तान बनाने का फैसला किया है. टीम का भी ऐलान DDCA ने कर दिया है.
DDCA ने किया टीम का ऐलान
DDCA की जूनियर पुरुष सेलेक्शन कमेटी की बैठक के बाद 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, जिसकी कप्तानी आर्यवीर सहवाग को मिली है. इसके अलावा टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है. र्नव बुग्गा को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है. यह टूर्नामेंट 8 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. अब आर्यवीर सहवाग पर सभी की निगाहें होने वाली हैं.
भारत अंडर-19 टीम के लिए कैसा रहा प्रदर्शन?
आर्यवीर ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया. लेकिन वह एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए. हालांकि उन्होंने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इस सीरीज में वह अच्छी लय में भी दिखे थे लेकिन बड़ा स्कोर करने में नाकाम हो गए. उन्होंने पहले मैच में 28 रन बनाए थे. इस मैच को देखने के लिए वींरेंद्र सहवाग भी गए थे. वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने 47 रनों की पारी खेली थी और अर्धशतक से चूक गए थे. इसके बाद तीसरे मैच में उन्होंने 34 रनों का योगदान दिया था.
आर्यवीर को सीनियर क्रिकेट खेलने का भी अनुभव है. उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लांयस का प्रतिनिधित्व किया था. हालांकि उन्हें केवल 2 ही मैच खेलने का मौका मिला. उन्होंने दोनों मैच में मिलाकर 24 रन बनाए. लेकिन उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिला. अब सभी की निगाहें घरेलू टूर्नामेंट पर टिकी हुई हैं.
आर्यवीर ने हाल ही में कहा था कि वह क्रिकेट में बड़े-बड़े स्कोर करना चाहते हैं. उन्हें इस बात का दबाव नहीं है कि वह वीरेंद्र सहवाग के बेटे हैं. वह अपना नियामित खेल खेलते हैं.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
वीणू मांकड़ ट्रॉफी के लिए दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम
आर्यवीर सहवाग (कप्तान), तन्मय चौधरी, अर्नव बुग्गा (उपकप्तान), धन्य नकड़ा, उदय चावला, गर्व कुमार, अभिराज गगन सिंह (विकेटकीपर), तरुण सिंह (विकेटकीपर), आर्यन शर्मा, ओजसदीप सिंह, किरीट कौशिक, वरुण वंजानी, रुद्र देव यादव, प्रद्युम्न सानन, पार्थ राज, शांतनु यादव.
ये भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
55 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines