भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में भारतीय टीम के दो चर्चित युवा बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके और गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे. आर्यवीर ने 22 रन बनाए, जबकि अन्वय के बल्ले से सिर्फ 10 रन निकले. दोनों को निकाब शफीक ने आउट किया.
भारत के इस मुकाबले पर फैंस की खास नजरें थीं. इसकी एक बड़ी वजह आर्यवीर और अन्वय की मौजूदगी थी. दोनों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन पाकिस्तानी गेंदबाजों ने उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. लगातार दबाव के बीच दोनों युवा बल्लेबाज गलत शॉट खेल बैठे और भारतीय पारी को मुश्किल में छोड़कर पवेलियन लौट गए.
आर्यवीर सहवाग ने क्रीज पर टिकने के बाद गंवाया विकेट
आर्यवीर सहवाग ने 40 गेंदों में 22 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. शुरुआत में उन्हें रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे वह पिच पर सहज नजर आने लगे थे. ऐसा लग रहा था कि वह अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन उन्होंने स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया. गेंद सीधे डीप मिडविकेट की दिशा में गई, जहां मोहम्मद सय्याम ने उनका कैच लपक लिया. इस तरह आर्यवीर की पारी का अंत हो गया.
अन्वय द्रविड़ भी नहीं छोड़ सके छाप
आर्यवीर के जाने के बाद अन्वय द्रविड़ बल्लेबाजी के लिए उतरे. भारतीय टीम को उनसे एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह भी जल्द ही आउट हो गए. अन्वय ने 16 गेंदों का सामना किया और एक चौके की मदद से 10 रन बनाए. निकाब शफीक की गेंद पर उन्होंने खराब शॉट खेला और फरहान यूसुफ को कैच थमा बैठे. उनके आउट होने के साथ ही भारत का पांचवां विकेट 86 रन के स्कोर पर गिर गया.
पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने लड़खड़ाई भारतीय टीम
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मुकाबले की शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों को दबाव में रखा. भारतीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं वीके विनीत 8 रन और यशबर्धन चौहान केवल 1 रन बना सके. इसके बाद आर्यवीर और अन्वय के विकेट गिरने से भारत की परेशानी और बढ़ गई.
पाकिस्तान की ओर से अली रजा, निकाब शफीक और रिजवानुल्लाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए. पाकिस्तानी गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया.
संबंधित खबरें
‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
5 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines