हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बीच मैच में बुरी तरह चोटिल भारतीय खिलाड़ी, व्हीलचेयर पर ले जाना पड़ा मैदान से बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका

Arundhati Reddy injured: वनडे विश्व कप के आगाज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम की स्टार बॉलर अरुंधति रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच में बुरी तरह से इंजर्ड हो गई हैं. अरुंधति को व्हीलचेयर पर बैठाकर ग्राउंड से बाहर ले जाना पड़ा है.

विज्ञापन
Arundhati Reddy

Arundhati Reddy injured: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम की स्टार प्लेयर अरुंधति रेड्डी इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच के दौरान बुरी तरह से चोटिल हो गई हैं. अरुंधति अपने पैरों पर ठीक तरह से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं, जिसके कारण उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा है. अरुंधति की इंजरी ने टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है. टूर्नामेंट के पहले ही मैच में टीम इंडिया को श्रीलंका से 30 सितंबर को भिड़ना है.

अरुंधति रेड्डी बुरी तरह चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे वॉर्मअप मैच के दौरान अरुंधति रेड्डी गेंदबाजी कर रही थीं. बैटर ने उनकी गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला और उन्होंने कैच पकड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ाया. हालांकि, कैच पकड़ते वक्त उनका बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ गया और वह मैदान पर गिर पड़ीं. इसके बाद अरुंधति अपने पैरों पर खड़ी ही नहीं हो पाईं. फिजियो मैदान पर उनको चेक करने पहुंचे और काफी देर फास्ट बॉलर का इलाज चला. मगर इसके बावजूद अरुंधित अपने पैरों पर वापस नहीं खड़ी हो सकीं और उन्हें व्हीलचेयर की मदद से ग्राउंड से बाहर लेकर जाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: पार्टी, ग्लैमर लाइफ में चूर थे अभिषेक शर्मा, फिर युवराज की डांट से ऐसे लाइन पर आया करियर

वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

अरुंधित रेड्डी जिस तरह से इंजर्ड हुई हैं उससे टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं. अरुंधति अब वनडे विश्व कप में हिस्सा ले पाएंगी या नहीं यह बड़ा सवाल होगा. अरुंधति इंजर्ड होने के बाद काफी दर्द में दिखाई दी थीं. हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है इसका पता स्कैन के बाद ही लग पाएगा.

ये भी पढ़ें: बौखलाए PCB ने कर दी सूर्यकुमार यादव की शिकायत, भारतीय कप्तान की देशभक्ति देखकर लगी मिर्ची 

महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत 30 सितंबर से होनी है और टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम का सामना श्रीलंका के साथ होना है. इसके बाद हरमनप्रीत एंड कंपनी को दूसरे मुकाबले में 5 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ना है. वहीं, तीसरे मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से 9 अक्टूबर को होनी है, जबकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक भिड़ंत 12 अक्टूबर को होगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें