भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने मेजबान न्यूजीलैंड को महज 185 रनों पर समेट दिया. कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. उन्होंने प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाजों को जगह दी और यह रणनीति पूरी तरह सफल रही. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, विकेट लेने के बाद उनका एक खास अंदाज में जश्न मनाना भी चर्चा का विषय बन गया. मैच के बाद अर्शदीप ने खुद बताया कि आखिर इस सेलिब्रेशन के पीछे की कहानी क्या थी.
गर्लफ्रेंड के लिए किया था खास सेलिब्रेशन
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान अर्शदीप सिंह ने जब भी विकेट हासिल किया, उनका जश्न मनाने का अंदाज थोड़ा अलग दिखाई दिया. उनके इस डांस सेलिब्रेशन को देखकर फैंस के मन में भी सवाल उठने लगे कि आखिर इसके पीछे क्या वजह है. पारी समाप्त होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में भारतीय तेज गेंदबाज ने इसका दिलचस्प जवाब दिया.
अर्शदीप ने बताया कि उनका यह खास डांस अपनी गर्लफ्रेंड के लिए था. उन्होंने कहा कि जब दोनों साथ में बाहर घूमने जाते हैं या टहलते हैं, तो इसी तरह के डांस स्टेप्स करते हैं. जब कभी किसी का मूड अच्छा नहीं होता, तब वे एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए भी ऐसा करते हैं. इसी वजह से उन्होंने मैदान पर विकेट मिलने के बाद इस खास अंदाज को दोहराया.
इसके अलावा अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने माना कि भारतीय गेंदबाज आखिरी ओवरों में थोड़े ज्यादा विकेट लेने के चक्कर में पड़ गए थे. उनके मुताबिक, टीम को अपनी शुरुआती रणनीति पर ही टिके रहना चाहिए था. अगर ऐसा होता तो विकेट मिलने की संभावना अपने आप बनी रहती. उन्होंने इसे अपनी तरफ से एक सीख के तौर पर भी देखा.
न्यूजीलैंड में खास उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बने
अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में चार विकेट लेकर एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. वह न्यूजीलैंड की धरती पर वनडे मुकाबले में चार या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं.
इससे पहले अनिल कुंबले ने न्यूजीलैंड में 33 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे. वहीं जवागल श्रीनाथ, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी भी एक वनडे मुकाबले में चार-चार विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं. अब इस खास सूची में अर्शदीप सिंह का नाम भी शामिल हो गया है.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
51 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines