India vs South Africa, 1st ODI 2023: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. सीरीज के पहले ही मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी जबर्दस्त लय में नजर आए। खासकर टीम के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह। 24 वर्षीय गेंदबाज ने पहले वनडे मुकाबले में कुल 10 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 3.70 की इकोनॉमी से 37 रन खर्च करते हुए पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे। पहले वनडे मुकाबले में उम्दा गेंदबाजी के लिए अर्शदीप को ‘प्लयेर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड मिला।
मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने कहा कि हम इस मुकाबले में करीब 400 रन की उम्मीद जता रहे थे। विपक्षी टीम की बल्लेबाजी और घरेलू मैदान को देख पूरी टीम सोच रही थी की वह 400 रन का भारी भरकम पहाड़ सरीखा स्कोर खड़ा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- टूट जाएगा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, पैट कमिंस ने की भविष्यवाणी, अगर…
अर्शदीप सिंह ने पहले वनडे मुकाबले में मिली जीत के बाद हंसते हुए कहा कि रात में डिनर के वक्त अक्षर पटेल और आवेश खान मेरे साथ थे। इस दौरान हमारे बीच बात हो रही थी कि अफ्रीकी टीम का पिंक जर्सी में इतिहास कितना खतरनाक है।
अर्शदीप के अनुसार हम सोच रहे थे कि अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में छक्कों की जमकर बरसात करेगी। इसलिए मैच से पूर्व तो हम बस यही सोच रहे थे कि उन्हें कैसे 400 रन से कम स्कोर पर रोका जाए।
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, भारत को मिली जीत:
मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा। टीम के लिए जहां अर्शदीप सिंह ने पांच विकेट चटकाए। वहीं आवेश खान ने चार सफलता प्राप्त की। इन दोनों गेंदबाजों के अलावा कुलदीप ने एक विकेट चटकाया।
हाल यह रहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम 27.3 ओवर में 116 रन पर ढेर हो गई। विपक्षी टीम द्वारा मिले 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने इसे 200 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर आसानी से प्राप्त कर लिया।
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
30 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines