India vs South Africa, 3rd ODI Match 2023: टी20 सीरीज में जरूर भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा जमाने से चूक गई थी। नतीजन सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई, लेकिन वनडे सीरीज का परिणाम कुछ और है। भारतीय टीम ने इतिहास रचते हुए दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को उनकी ही जमीं पर शिकस्त दी है और सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब हुई है। मैच के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बने,जो इस प्रकार हैं-
एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक वनडे जीतने वाली 5 टीमें:
30 जीत – ऑस्ट्रेलिया – 2003
27 जीत – भारत – 2023
26 जीत – ऑस्ट्रेलिया – 1999
25 जीत – दक्षिण अफ्रीका – 1996
25 जीत – दक्षिण अफ्रीका – 2000
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: राहुल ने भी माना संजू का नसीब है खराब! आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद…
अफ्रीकी जमीं पर भारत और मेजबान टीम की द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ंत:
1992/93 – दक्षिण अफ्रीका – 5-2 से जीता
2006/07 – दक्षिण अफ्रीका – 4-0 से जीत हासिल की
2010/11 – दक्षिण अफ्रीका – 3-2 से जीता
2013/14 – दक्षिण अफ्रीका – 2-0 से जीता
2017/18 – भारत – 5-1 से जीता
2021/22 – दक्षिण अफ्रीका – 3-0 से जीता
2023/24 – भारत – 2-1 से जीता
भारत और दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान सर्वाधिक बार 4 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:
3 बार – युजवेंद्र चहल
3 बार – कुलदीप यादव
2 बार – सुनील जोशी
2 बार – अनिल कुंबले
2 बार – अर्शदीप सिंह
निर्णायक मुकाबले में मेजबान टीम दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया था। मिले निमंत्रण को स्वीकार करते हुए भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में संजू (108) के शतक के बदौलत आठ विकेट के नुकसान पर 296 रन बनाने में कामयाब हुई थी।
वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 45.5 ओवरों में 218 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए टोनी डी जोरजी जबर्दस्त लय में नजर आए। उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 81 रन की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे।
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
12 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
32 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
53 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines