Arshdeep Singh Learnt from Wasim Akram: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में हुआ पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय बारिश के कारण रद्द हो गया है. इसी के साथ दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का अंत हो गया. इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का इंटरव्यू हुआ. वो बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज हैं और टी20 अंतर्राष्ट्रीय में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं. अब उनकी सफलता के पीछे का एक बड़ा कारण सामने आ गया है. उन्होंने वायरल वीडियो में बताया कि वसीम अकरम को देखकर उन्होंने अपनी स्किल्स बढ़ाई है.
वसीम अकरम भी हैं अर्शदीप सिंह के ‘गुरू’!
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जहां अर्शदीप सिंह का इंटरव्यू लिया जा रहा है. इसी बीच उनसे गेंदबाजी के बारे में पूछा गया. उन्होंने बताया कि उन्होंने वसीम अकरम की वीडियो देखकर गेंदबाजी के गुण सीखे. पाकिस्तानी दिग्गज अपने दौर के सबसे महान बाएं हाथ के गेंदबाज रहे हैं. वो एक तरह से अर्शदीप के गुरु रहे हैं. भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा, ‘इसमें कुछ अलग नहीं है. लेफ्ट पर शाइनिंग साइड है और ये इनस्विंग डालने के लिए साधारण ग्रिप है.’
अर्शदीप ने आगे कहा, ‘मैं पहले स्लिप की ओर गेंद को मोड़ता हूं, ताकि आउटस्विंगर डाल पाऊं. मैं इसे अपनी कलाई से मोड़ता हूं. मैंने वसीम अकरम की एक वीडियो देखी थी, जहां वो कलाई मोड़ना सीखा रहे थे. इसके बाद से मैंने झटके से गेंद डालना शुरू किया. मैं अभी तक इसे पूरी तरह समझ नहीं पाया हूं और अभी भी कोशिश कर रहा हूं.’
आप नीचे अर्शदीप की ये वीडियो देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी छूकर अच्छा लगा’, कप्तान सूर्या ने की मोहसिन नकवी की घनघोर बेइज्जती! ऐसे बनाया निशाना
अर्शदीप सिंह का T20I रिकॉर्ड
अर्शदीप सिंह ने जुलाई 2022 में टी20 डेब्यू किया था और इसके बाद वो टीम इंडिया के अहम गेंदबाज बन चुके हैं. उन्होंने अब तक भारत के लिए 68 मैच खेले हैं और 105 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी इकोनॉमी 8.36 की रही है. वो अभी अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत में हैं और आगे जाकर वो कई रिकॉर्ड बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: साउथ अफ्रीका को चित करने के लिए गंभीर-गिल का ‘मास्टरप्लान’! ये खिलाड़ी करेगा टीम इंडिया का बेड़ा पार?
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
24 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
1 hr agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
13 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines