हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे

Arshdeep Singh: न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने विकेट चटकाया और टी-20आई इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने टिम साउदी का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया.

विज्ञापन
भारत बनाम न्यूजीलैंड/ Image Source: ANI

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह इस फॉर्मेट में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी की बराबरी कर ली है. दोनों के नाम अब पावरप्ले के शुरुआती छह ओवरों में 65-65 विकेट दर्ज हैं. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अर्शदीप को साउदी के मुकाबले काफी कम पारियां खेलनी पड़ीं.

अर्शदीप ने सिर्फ 99 पारियों में 65 विकेट हासिल किए हैं, जबकि साउदी को इतने विकेट लेने के लिए 119 पारियों का इंतजार करना पड़ा था. इस आंकड़े से पता चलता है कि शुरुआती ओवरों में अर्शदीप कितने प्रभावी साबित हुए हैं. इस रिकॉर्ड की सूची में केवल टेस्ट खेलने वाले देशों के गेंदबाजों को जगह दी गई है.

जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड एंगरवा भी इस सूची में शामिल हैं. मुजरबानी ने 95 पारियों में 62 विकेट लिए हैं, जबकि एंगरवा ने 96 पारियों में इतने ही विकेट हासिल किए. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी 99 पारियों में 60 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह का टी20 इंटरनेशनल में शानदार रिकॉर्ड

अर्शदीप सिंह भारतीय टी20 टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक 104 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 151 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके साथ ही वह इस फॉर्मेट में 150 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन चुके हैं. उनका इकॉनमी रेट 8.65 का है.

अर्शदीप की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत नई गेंद से मिलने वाली स्विंग है. वह शुरुआती ओवरों में अपनी लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को परेशानी में डालते हैं और विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं. इतना ही नहीं, डेथ ओवरों में सटीक यॉर्कर के जरिए रन रोकने के साथ विकेट हासिल करना भी उनकी गेंदबाजी का अहम हिस्सा है. यही वजह है कि वह भारतीय टीम के लिए तीनों चरणों में उपयोगी साबित होते हैं.

विज्ञापन

टी20I में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

गेंदबाज विकेट
अर्शदीप सिंह (भारत) 65
टिम साउदी (न्यूजीलैंड) 65
ब्लेसिंग मुजरबानी (जिम्बाब्वे) 62
रिचर्ड एंगरवा (जिम्बाब्वे) 62
शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) 60

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola