SMAT 2023 Final Punjab vs Baroda: पंजाब की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) की नई चैंपियन बन गई है। सोमवार को बड़ौदा के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में पंजाब ने 20 रनों से जीत दर्ज कर SMAT 2023 का खिताब अपने नाम किया। यह 15 साल में पहली बार है जब पंजाब की टीम चैंपियन बनी है। इस जीत में अनमोलप्रीत सिंह और नेहल वढेरा का तूफान देखने को मिला, तो वहीं अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी भी नजर आई।
20 ओवर में ठोके 223 रन
अनमोलप्रीत सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों में 10 चौके-6 छक्के ठोक 185 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 113 रन जड़े। खास बात यह है कि ये उनके टी-20 करियर का पहला शतक था। वहीं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नेहल वढेरा ने 27 गेंदों में 6 चौके-4 छक्के ठोक 225 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 61 रन कूटे। अनमोलप्रीत सिंह और नेहल वढेरा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी
इसका पीछा करने उतरी बड़ौदा की टीम ने खूब जोर लगाया, लेकिन पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। अर्शदीप ने 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उन्होंने 19वें ओवर की पहली, दूसरी और पांचवीं गेंद पर विकेट चटकाकर मैच का रुख बदल डाला। खास बात यह है कि अर्शदीप सिंह के लिए अब तक 19वां ओवर ‘एक खौफ’ रहा था। वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 19वें ओवर में चार वाइड फेंक चुके हैं। वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने दूसरे टी-20 में एक नो बॉल के साथ कुल 18 रन लुटाए थे। अर्शदीप के लिए 19वां ओवर लगातार समस्या रहा है, लेकिन सोमवार को उन्होंने इसका खौफ बाहर निकाल फेंका।
वहीं सिद्धार्थ कौल, हरप्रीत बराड़ और मयंक मारकंडे ने एक-एक विकेट निकाला। बड़ौदा की ओर से अभिमन्यू सिंह राजपूत ने 61, क्रुणाल पांड्या ने 45 और निनाद राठवा ने 47 रन की पारी खेली। विकेटकीपर विष्णु सोलंकी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 28 रन जड़े, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। बड़ौदा की टीम 7 विकेट खोकर 203 रन ही बना सकी, इस तरह पंजाब ने ये मुकाबला 20 रनों से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या होता है ‘Time Out’? पहली बार क्रिकेट में ऐसे आउट हुआ खिलाड़ी; जानें ICC का पूरा नियम
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
21 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
1 hr agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
3 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
11 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines