Ranji trophy: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का आगाज शतक के साथ किया है। डेब्यू मैच में ही शतक ठोकने के साथ ही उन्होंने अपने पिता सचिन तेंदुलक की बराबरी कर ली है, सचिन ने भी डेब्यू मैच में गुजरात टीम के खिलाफ शतक ठोका था।
गोवा से खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ अर्जुन ने ठोका शतक
सचिन के बेटे अर्जुन रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में मुंबई की जगह गोवा से खेल रहे हैं। उन्होंने डेब्यू करते हुए अपने पहले रणजी मैच में राजस्थान के खिलाफ शतक ठोक दिया है। फिलहाल वह 112 रन बनाकर नाबाद हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 178 गेंद पर शतक पूरा किया, शतक पूरा करने में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘किस्मत हो तो ऐसी’…सीधा स्टंप पर लगी तेज गेंद, फिर भी आउट नहीं हुए Shreyas Iyer, देखें
युवराज के पिता से ली थी ट्रेनिंग
आपको बता दें कि 23 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने पिछले दिनों भारतीय दिग्गज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से कोचिंग ली थी। आपको बता दें कि योगराज सिंह ही वो शख्स हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को युवराज जैसा क्रिकेटर दिया। युवराज खुद ये बात कह चुके हैं कि उन्हें शुरुआती दौर में क्रिकेट के गुर उनके पिता योगराज सिंह ने ही सिखाए थे।
और पढ़िए – IND vs BAN: श्रेयस अय्यर और चेतेश्वर पुजारा ने खेली अर्धशतकीय पारी, पहले दिन के खेल के बाद मजबूत स्थिति में भारत
युवराज सिंह के बाद अर्जुन भी मचा सकते हैं टीम इंडिया के लिए धमाल
बचपन में पिता योगराज से ट्रेनिंग लेने वाले युवराज सिंह ने भारत को 2007 में टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में एक ओवर में 6 छक्के भी लगाए थे। अब अर्जुन भी योगराज सिंह से ट्रेनिंग लेने के बाद रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में खुद को साबित कर रहे हैं। अगर इस सीजन उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया तो वह जल्द टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा सकते हैं।
कौन हैं योगराज सिंह?
योगराज सिंह टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हैं। वह युवराज सिंह के पिता हैं। वह काफी कड़क मिजाज के कोच माने जाते हैं। खास बात ये है कि पूर्व क्रिकेटर योगराज पंजाबी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। योगराज सिंह ने एकमात्र टेस्ट मैच 1981 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, इसके अलावा उन्होंने 6 वनडे मैच भी खेले हैं। टेस्ट में उन्होंने 10 रन बनाने के अलावा बतौर तेज गेंदबाज एक विकेट लिया है।वहीं वनडे में एक रन बनाए और 4 विकेट लिए, अगर उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट की बात करें तो वह 30 मैच में 66 विकेट झटक चुके हैं, 36 रन देकर 7 विकेट बेस्ट प्रदर्शन है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
1 hr agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
4 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
5 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
5 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines