Arjun Tendulkar Shardul Trade: आईपीएल 2026 की रिटेंशन लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली है. रिटेंशन से पहले प्लेयर्स का एक टीम से दूसरी टीम में ट्रेड होने का सिलसिला जारी है. संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच डील लगभग डन हो चुकी है.
हालांकि, इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के ट्रेड को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अर्जुन तेंदुलकर की पहली बार आईपीएल में टीम बदलने जा रही है और उनका मुंबई इंडियंस से नाता टूटने वाला है. एमआई के खेमे में स्टार खिलाड़ी की एंट्री होने वाली है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स से आ सकता है.
अर्जुन तेंदुलकर की बदलेगी टीम
अर्जुन तेंदलुकर की आईपीएल इतिहास में पहली बार टीम बदलने वाली है. क्रिकबज की खबर के अनुसार, अर्जुन को लेने में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिलचस्पी दिखाई है. एलएसजी अर्जुन के बदले मुंबई इंडियंस को शार्दुल ठाकुर को सौंपने के लिे तैयार है. अगर यह ट्रेड डील डन हो जाती है, तो शार्दुल आईपीएल 2026 में एमआई की ओर से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.
शार्दुल ने पिछले सीजन लखनऊ की ओर से कुल 10 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने कुल 13 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वहीं, अर्जुन को लास्ट सीजन एमआई की ओर से एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका था. हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह फुल कैश ट्रेड होगा. यानी प्लेयर्स के बदले प्लेयर नहीं, बल्कि पैसों के जरिए यह डील की जाएगी.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर, सुरेश रैना ने बताई वजह
2 करोड़ में लखनऊ से जुड़े थे शार्दुल
शार्दुल ठाकुर पिछली बार हुए ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे. इसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये खर्च करते हुए बतौर रिप्लेसमेंट टीम से जोड़ा था. शार्दुल ने अपनी बॉलिंग से खासा प्रभावित भी किया था और 10 मैचों में कुल 13 विकेट झटके थे. हालांकि, बल्ले से वह अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह से नाकाम रहे थे और सिर्फ 18 रन ही बना सके थे. वहीं, अर्जुन ने अब तक आईपीएल में कुल मिलाकर 5 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाने के साथ कुल 13 रन बनाए हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines