Ranji trophy: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में ही कमाल कर दिया है। उन्होंने गोआ टीम की तरफ से डेब्यू करते हुए अपने पहले रणजी मैच में राजस्थान के खिलाफ शतक ठोक दिया है। फिलहाल वह 112 रन बनाकर नाबाद हैं। राजस्थान और गोवा के बीच ग्रुप ईलाइट C के तहत गोवा के पोरवोरिम स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है।
आपको बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अर्जुन इससे पहले मुंबई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। लिहाजा उन्होंने गोवा टीम को जॉइन किया और सोमवार को उन्हें रणजी ट्रॉफी डेब्यू का मौका मिला। इस मौके पर वह खरे उतरे और बल्ले से तबाही मचा दी।
और पढ़िए – IND vs BAN: ‘वाह क्या गेंद है’ KL Rahul के बैट से टकराकर सीधे स्टंप में घुसी, देखें वीडियो
अर्जुन ने तोड़ा पिता सचिन का रिकॉर्ड
डेब्यू मैच में अर्जुन ने शतक लगाने के साथ ही अपने पिता के रिकॉर्ड की बराबरी की है, सचिन तेंदुलकर ने 1988 में रणजी में मुंबई की ओर से डेब्यू करते हुए 100 रनों की पारी खेली थी, जबकि अर्जुन ने डेब्यू मैच में 112 रनों की नाबाद पारी खेलकर पिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया हरै।
और पढ़िए – अर्जुन तेंदुलकर पहले ही मैच में शतक ठोककर छा गए, लेकिन डेब्यू में इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे आप
सचिन ने गुजरात के खिलाफ बनाई थी सेंचुरी
आपको बता दें कि अर्जुन के पिता सचिन ने 15 साल की उम्र में 1988 में पहले रणजी मैच में गुजरात के खिलाफ 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। उन्होंने 129 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। सचिन ने डेब्यू मैच में खेली गई शतकीय पारी में 12 चौका जड़े थे। वहीं दूसरी पारी में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।
आईपीएल में नहीं मिला मौका
अर्जुन की उम्र 23 साल है। वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। वह अच्छी खासी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने कई मर्तबा अपनी बॉलिंग से दिग्गजों को हैरान भी किया है। अर्जुन पिछले दो सीजन से आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन्हें अभी भी अपने पहले मुकाबले का इंतजार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
संजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
16 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
48 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
52 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines