सगाई के बाद अर्जुन तेंदुलकर बने तूफान, 3 गेंदों में जूनियर द्रविड़ को दिखाया पवेलियन का रास्ता

Arjun Tendulkar Incredible Performance: अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी. अब वो दोबारा क्रिकेट के मैदान पर उतर चुके हैं और अपनी गेंदबाजी से तूफान ला रहे हैं. उन्होंने एक टूर्नामेंट के दौरान दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ का विकेट झटक लिया. इसी कारण वो चर्चा का विषय बने हुए हैं.

Arjun Tendulkar Gets Out Rahul Dravid Son Samit

अर्जुन तेंदुलकर ने किया कमाल

Arjun Tendulkar Wicket Samit Dravid: अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले सगाई की और इसी कारण वो काफी चर्चा का विषय बने थे. अब सचिन तेंदुलकर के बेटे ने दोबारा कुछ खास किया है. उन्होंने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को एक टूर्नामेंट में आउट कर दिया. तेंदुलकर लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। अर्जुन की तूफानी गेंदबाजी उन्हें दोबारा चर्चा का विषय बना रही है. 2025-26 के घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले अर्जुन अपनी अलग छाप छोड़ने में लगे हुए हैं.

अर्जुन तेंदुलकर ने समित को किया आउट

डॉक्टर के थिम्मप्पा मेमोरियल टूर्नामेंट 2025 में गोवा क्रिकेट असोसिएशन और KSCA सेक्रेटरी XI के बीच मैच हो रहा है. इस मुकाबले के दौरान अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 21 ओवर फेंकते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. इसी बीच उन्होंने राहुल द्रविड़ के बेटे समित का विकेट झटक लिया. अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए पारी का 28वां ओवर फेंका और उनके सामने जूनियर द्रविड़ थे.

पहली गेंद पर समित ने उन्हें चौका लगा दिया लेकिन फिर अर्जुन ने वापसी करते हुए एक डॉट गेंद डाल दी. अगली ही गेंद पर अर्जुन ने समित का विकेट झटक लिया और उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया. समित ने 26 गेंदों में 9 रन बनाकर अपनी पारी का अंत किया. करुण नायर भी इस मैच का हिस्सा हैं लेकिन वो पहली पारी में मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए.

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: ‘उन्हें IPL में भी अंपायरिंग करनी है’, हार से बौखलाए शाहिद अफरीदी, लगा दिए चीटिंग के आरोप!

अर्जुन ने हाल ही में की सगाई

अर्जुन तेंदुलकर ने कुछ समय पहले ही सानिया चंदोक से सगाई की थी. दोनों ही काफी समय से रिलेशनशिप में थे और उन्होंने अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया. बता दें कि सानिया असल में मुंबई के बड़े बिजनेसमैन रवि घई की बेटी हैं. उन्होंने प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया था और सिर्फ करीबी लोगों को न्योता दिया गया था. सचिन तेंदुलकर ने अगस्त 2025 के अंत में इस बात को कन्फर्म किया था कि उनके बेटे की सगाई हो चुकी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ