---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: ‘अर्जुन का निशाना सिर्फ टारगेट पर’, क्या आईपीएल डेब्यू करने जा रहे हैं Arjun Tendulkar

IPL 2023: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि अर्जुन आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। पहले चर्चा थी […]

---विज्ञापन---

IPL 2023: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पिछले सीजन से मुंबई इंडियंस का हिस्सा है। लेकिन अब तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन इस बार माना जा रहा है कि अर्जुन आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। पहले चर्चा थी कि वह आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में ही डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन अब माना जा रहा है कि वह चेन्नई के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने किया ट्वीट

मुंबई इंडियंस ने एक ट्वीट किया है, जिससे इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि शायद अर्जुन जल्द डेब्यू करने वाले हैं। मुंबई इंडियंस के ट्वीट में लिखा है कि ‘अर्जुन को बस टारगेट दिखता है।’ इसके कैप्शन के साथ जो फोटो लगाई गई है उसमें अर्जुन बॉलिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अर्जुन शायद चेन्नई के खिलाफ होने वाले मैच में डेब्यू कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

पिछले साल बैंच पर बैठे थे अर्जुन

बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक IPL में डेब्यू नहीं किया है। उन्हें पहली बार IPL 2021 सीजन की नीलामी में 20 लाख रुपये की कीमत पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा था, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। इसके बाद फिर 2022 सीजन से पहले हुई मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई ने दोबारा 30 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन दोबारा वह पूरे सीजन बस इंतजार ही करते रहे। ऐसे में इस बार उन्हें मौका मिलता है यह नहीं यह भी देखना दिलचस्प हो सकता है।

---विज्ञापन---

इन खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं अर्जुन

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए एक ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। पिछले मैच में मुंबई की तरफ से खेले अरशद खान और पीयूष चावला ने ज्यादा प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है इनमें से किसी एक खिलाड़ी की जगह अर्जुन को मौका मिल सकता है। बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने अभी तक सिर्फ 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 12 विकेट उनके खाते में आए हैं। हालांकि अर्जुन ने इस साल रणजी ट्रॉफी में सबको अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

First published on: Apr 07, 2023 05:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola