[Highlights]  Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन और सानिया, वरमाला की वीडियो वायरल

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Highlight: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक आज शादी जामनगर में भव्य आयोजन के दौरान शादी के बंधन में बंध चुके हैं. पूरा तेंदुलकर परिवार इस दौरान खुश नजर आया. वरमाला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

jacket (1) - 2026-03-05T145024.294

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Highlights: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक जल्द ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं. शादी से पहले दोनों परिवारों के साथ मेहंदी की रस्म कल शाम आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में निजी लोग ही शामिल हो पाए थे. आज मुंबई में कई और बड़े गेस्ट शामिल हुए हैं. कुछ दिनों पहले तेंदुलकर परिवार की तरफ से द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को भी शादी का कार्ड दिया गया था. इस शादी के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है. 

विज्ञापन

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: कौन हैं सानिया चंडोक?

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक बचपन के दोस्त हैं. सानिया मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. वो कोई पब्लिक फिगर भी नहीं हैं और सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं. इसी के साथ वो पेट लवर भी हैं. भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।

विज्ञापन

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: कब और कहां होगी अर्जुन-सानिया की शादी?

पिछले साल अगस्त के महीने में दोनों की सगाई हुई थी और 5 मार्च 2026 को शादी हुई है. शादी के लिए मुंबई में जामनगर को चुना गया है. 3 मार्च से शादी की रस्में लगातार जारी हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था और शादी भी वहीं हुई है.

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: गेस्ट लिस्ट

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में गिने चुने लोगों को ही न्योता दिया गया है. कुछ दिनों पहले ही तेंदुलकर परिवार की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को कार्ड दिया था. इसके अलावा शादी के फंक्शन में रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, इरफ़ान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर भी शामिल हुए हैं.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

शादी का वीडियो आया सामने

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का वीडियो भी सामने आ चुका है.

टीम इंडिया के हेड कोच भी पहुंचे

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नि के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं.

शाहरुख खान भी गौरी के साथ शादी में पहुंचे

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नि गौरी भी पहुंची.

shahrukhkhan Gauri Khan and suhanakhan at the Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok wedding pic.twitter.com/pybknTD3U8
— BollyHungama (@Bollyhungama) March 5, 2026

आमिर खान भी शादी में दिखे

सचिन तेंदुलकर के दोस्त माने जाने वाले बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी अर्जुन की शादी में पहुंचे.

शादी में पहुंचे कई बड़े सितारे

शादी में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक.

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन की सानिया के गले में वर्माला डालने की वीडियो सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

एम एस धोनी से लेकर नेहा धूपिया तक और श्रेयस अय्यर तक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे हैं.

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ