PKL 2025: तमिल थलाइवाज ने प्रो कबड्डी लीग के 12वें सीजन का आगाज धमाकेदार जीत के साथ किया है। रोमांच से भरे मुकाबले में तमिल थलाइवाज ने तेलुगू टाइटंस को 38-35 के अंतर से हराया। तमिल की ओर से स्टार रेडर अर्जुन देसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 पॉइंट अपने नाम किए। वहीं, पवन सेहरावत भी पहले ही मैच से लय में दिखाई दिए और उन्होंने सुपर रेड समेत 9 पॉइंट हासिल किए। मैच का पासा कई बार पलटा, लेकिन पवन द्वारा की गई सुपर रेड तमिल थलाइवाज के लिए वरदान साबित हुई।
तमिल थलाइवाज की जीत में चमके अर्जुन-पवन
प्रो कबड्डी लीग 2025 के 12वें सीजन की शुरुआत जबरदस्त मैच से हुई। तमिल थलाइवाज ने अपने रेडर्स के दमदार प्रदर्शन के बूते तेलुगु टाइटंस को धूल चटाई। अर्जुन देसवाल ने अपनी दूसरी ही रेड में भरत को आउट करते हुए थलाइवाज को शुरुआत में ही 2-0 की बढ़त दिला दी।
थलाइवाज एक वक्त पर 4-1 से आगे चल रही थी, लेकिन विजय और भरत की जोड़ी ने टाइटंस की वापसी कराते हुए स्कोर को 3-4 कर दिया। हालांकि, अर्जुन तमिल के लिए लगातार पॉइंट लेकर आते रहे। सात रेड में पांच पॉइंट के साथ अर्जुन ने थलाइवाज को 6-5 से आगे कर दिया। पहले हाफ के खत्म होने के बाद तमिल थलाइवाज की टीम सिर्फ 14-13 की मामूली बढ़त से आगे थी।
दूसरे हाफ की शुरुआत में तेलुगु टाइटंस के डिफेंस ने जबरदस्त खेल दिखाया। टाइटंस के डिफेंस ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए तमिल थलाइवाज को ऑलआउट कर दिया और अब टीम 19-14 से आगे हो गई। हालांकि, अर्जुन ने जोरदार खेल दिखाते हुए अपना सुपर 10 पूरा किया। हालांकि, पवन सहरावत दूसरे हाफ में लय में लौटे और उन्होंने दो पॉइंट के साथ अपना खाता खोला। टाइटंस की ओर से भरत ने नितेश और रौनक को आउट करते हुए स्कोर को 27-20 पर पहुंचा दिया। मगर पवन ने मल्टी प्वाइंट रेड करते हुए करारा जवाब दिया।
पवन ने सुपर रेड से मारी बाजी
पवन और अर्जुन ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जल्द ही तेलुगु टाइटंस की बढ़त को और कम कर दिया। इसके बाद तमिल टीम ने ना सिर्फ स्कोर बराबर किया, बल्कि टाइटंस को ऑलआउट करते हुए 31-29 की बढ़त ले ली। इसके बाद हर रेड और हर पॉइंट के साथ बाजी पलटती रही। मगर पवन सेहरावत द्वारा की गई सीजन की पहली सुपर रेड ने तमिल थलाइवाज की जीत पर मुहर लगा दी।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines