IND vs PAK: भारत ने विश्व कप के सबसे हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को एकतरफा मात दे दी है। इस मुकाबले से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें अरिजीत सिंह समेत कई कलाकारों ने जलवे बिखेरे थे। इस ओपनिंग सेरेमनी के दौरान अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरिजीत सिंह गाना गाते हुए जोर से चिल्लाते हैं आई लव यू विराट।
अरिजीत के गाने पर झूमे कोहली
इस दौरान विराट कोहली भी पास में प्रैक्टिस कर रहे थे। विराट के अलावा भी तमाम भारतीय खिलाड़ी साथ में प्रैक्टिस कर रहे थे, तभी अरिजीत सिंह जोर से चिल्लाए आई लव यू विराट। इस पर कोहली ने जो रिएक्शन दिया, इससे उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। विराट कोहली ने अरिजीत सिंह को देखा और उनके गाने पर झूमने लगे। इसके बाद कोहली ने अरिजीत को देखकर विक्ट्री साइन भी दिखाया। इससे फैंस भी काफी खुश हो गए।
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: Rohit ने छीना कोहली का फैन, हिटमैन के छक्के के मुरीद हुए ‘SPEED’, देखें वीडियो
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली कप्तानी पारी
भारत ने आईसीसी विश्व कप के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान को धूल चटा दिया है। भारत ने इस मुकाबले को 30.3 ओवर में ही 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 192 रन का टारगेट दिया। भारत ने इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे अधिक 86 रनों की पारी खेली। हालांकि रोहित अपनी शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने भारत को जीत की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया था। इस तरह भारत ने आसानी के साथ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
46 mins agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
2 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
3 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines