नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज जुनैद खान ने आगामी एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने पर भारत की आलोचना की है। खान ने भारत के रुख पर सवाल कर कहा कि पाकिस्तान का दौरा करते समय अन्य अंतरराष्ट्रीय टीमों को सुरक्षा संबंधी दिक्कतें क्यों नहीं है। उन्होंने कहा- पाकिस्तान में हालात अच्छे हैं। अगर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड जैसी टीमें आ रही हैं और उन्हें कोई सुरक्षा समस्या नहीं है, तो भारत को समस्या क्यों है? इसका कारण क्या है? क्या वे दूसरी दुनिया के एलियंस हैं जिन्हें सुरक्षा संबंधी समस्याएं हैं?
पाकिस्तान के बिना क्रिकेट असंभव
उन्होंने कहा- आईसीसी को इन मुद्दों पर गौर करना चाहिए, अन्यथा पाकिस्तान के बिना क्रिकेट असंभव है। पाकिस्तान कोई छोटी टीम नहीं है, कुछ ही दिनों पहले पाकिस्तान दुनिया की नंबर एक टीम थी और अभी भी शीर्ष तीन टीमों में शामिल है। फिलहाल एशिया कप का मुद्दा एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में चल रहा है और कहा जा रहा है कि इसका समाधान दो हफ्ते में संभव है।
हालांकि एशिया कप पर ज्ञान बांटने वाले जुनैद भूल गए कि पाकिस्तान में हालात कैसे हैं। क्या उन्हें 3 मार्च 2009 को पाकिस्तान में श्रीलंका के खिलाड़ियों के साथ हुई गोलीबारी की घटना याद नहीं। वे ये भी भूल गए कि हाल ही पाकिस्तान प्रीमियर लीग के दौरान कराची के स्टेडियम के बाहर बम ब्लास्ट हो गया था।
कौन हैं जुनैद खान?
ये वही जुनैद हैं जो करीब 6 साल कप्तान को बिना बताए प्लेइंग इलेवन से ही भाग गए थे। पीसीबी ने पाकिस्तान कप के दौरान कप्तान उमर अकमल से हुए जुनैद के विवाद के बाद कमेटी भी बना दी थी। जांच समिति द्वारा सौंपी गई एक रिपोर्ट के बाद उमर अकमल और जुनैद खान पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था।
दरअसल, टूर्नामेंट में पंजाब की कप्तानी करने वाले उमर से सिंध के खिलाफ मैच में टॉस के दौरान जब टीम में बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नासिर नवाज ने जुनैद की जगह इलेवन में जगह बनाई है। जब उमर से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह जुनैद की मैदान पर अनुपस्थिति से हैरान थे। उमर ने कहा था- जब मैं मैदान में गया तो मुझे पता चला कि जुनैद अनुपस्थित है। मैं बहुत हैरान हूं। प्रबंधक और कोच ने मुझे बताया कि वह आज नहीं खेलेंगे। कप्तान के रूप में यह मेरे लिए चौंकाने वाली खबर है। हालांकि जुनैद ने कहा था कि उनकी तबीयत खराब थी और उन्हें आराम की सलाह दी गई थी। जुनैद ने पाकिस्तान के लिए 22 टेस्ट, 76 वनडे और 9 टी-20 में कुल 189 विकेट चटकाए हैं। हालांकि 2019 के बाद से उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
44 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
1 hr agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines