Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों से अपना नाम वापस लिया था। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से होना है और उसमें वह खेलेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच विराट के नहीं खेलने के कारणों पर अलग-अलग अटकलें लग रही हैं। बीच में उनकी मां की बीमारी की खबर आई थी जिसे भाई विकास कोहली ने खारिज किया था। अब जो जानकारी आई है वो बेहद खास और एक्सक्लूजिव है। इसके मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इसको किसी और ने नहीं बल्कि विराट के सबसे खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने बोला है।
ABD ने बताया पूरा सच
दरअसल शनिवार को एबी डिविलियर्स भारत और इंग्लैंड टेस्ट के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव आए थे। यहां उन्होंने कई फैंस के सवालों का जवाब दिया। इसी बीच एक फैन ने उनसे विराट कोहली को लेकर पूछा। इस पर एबीडी ने बताया कि उन्होंने विराट को कॉल किया था और हालचाल पूछा था। इसके बाद विराट ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हैं। आगे डिविलियर्स बोले कि उनका दूसरा बच्चा आने वाला है। इस कारण वह परिवार के साथ हैं। इस जानकारी के सामने आते ही हलचल मच गई। इससे पहले भी अक्सर ऐसी अटकलें लग रही थीं।
2021 में पहली बार बने थे पिता
विराट कोहली पहली बार 2021 में पिता बने थे। अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम विरुष्का है। अक्सर सोशल मीडिया में उनकी तस्वीरों को लेकर हाइप बना रहता है। अभी हालांकि, यह जानकारी एबी डिविलियर्स के हवाले से मिली है। इस पर पूरी जानकारी कंफर्म तब होगी जब विराट या अनुष्का के परिवार या दोनों खुद इस पर मुहर लगाएं।
हालांकि, विराट कोहली ने जब टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस लिया था उस वक्त बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी की थी। उस रिलीज में विराट की प्राइवेसी को बरकरार रखने के लिए कहा गया था। हमने इस पर कोई भी जानकारी अपने हवाले या किसी सोशल मीडिया पोस्ट के हवाले से नहीं दी है। यह हमने वही लिखा है जो एबी डिविलयर्स ने अपने वीडियो में बोला। एबीडी और विराट की दोस्ती जगजाहिर है। ऐसे में इस बात को पूरी तरह नकारा भी नहीं जा सकता है। अब पूरा सच क्या है यह आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।
(इस वीडियो में 21वें मिनट पर आपको यह बात पता चल जाएगी।)
यह भी पढ़ें- टेस्ट मैच के बीच घुसा जहरीला जानवर, बीच में ही रोकना पड़ गया लाइव एक्शन
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के धाकड़ खिलाड़ी ने टेस्ट मैच खेलने से किया इनकार, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
49 mins agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
5 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines