IND vs PAK: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा स्पिन बॉलिंग की हो रही है। क्योंकि स्पिन बॉलिंग ही इस सीरीज में सबसे अहम मानी जा रही है। सीरीज शुरू होने से पहले BCCI ने स्पिन लीजेंड अनिल कुंबले का एक वीडियो शेयर किया है। क्योंकि अनिल ने आज ही के दिन शानदार पाकिस्तान की नाक में दम कर दिया था।
पाक के खिलाफ लिए थे 10 विकेट
अनिल कुंबले भारत ऐसे स्पिनर हैं जिन्होंने एक पारी के पूरे 10 विकेट लिए हैं। आज ही के दिन 24 साल पहले अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में अनिल ने टेस्ट पारी में पूरे 10 विकेट झटके थे। उस वक्त ऐसा करने वाले अनिल दुनिया के दूसरे गेंदबाज थे। अनिल कुंबले का 10 विकेट लेने का यह शानदार वीडियो BCCI ने शेयर किया है।
74 रन देकर 10 विकेट
अनिल कुंबले ने तब देश की राजधानी दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26.3 ओवरों में 74 रन देकर पाकिस्तान के पूरे 10 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर मेडन भी डाले थे। जिसके चलते भारत ने इस मैच में पाकिस्तान को 212 रनों के बड़े अंतर से हराया था। इस मैच के बाद दुनियाभर के क्रिकेट दिग्गजों ने अनिल कुंबले की जमकर तारीफ की थी।
और पढ़िए – IND vs AUS: जब रोहित शर्मा को लगी थी नाथन लायन की गेंद, हिटमैन ने मारा था जोरदार छक्का, देखें VIDEO
भारत के सबसे सफल स्पिनर
अनिल कुंबले की गिनती भारत के सबसे सफल स्पिनरों में होती है। उन्होंने अपने पूरे करियर में 132 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 619 विकेट निकाले। इसके अलावा 271 वनडे मैचों में भी अनिल 337 विकेट लिए हैं। 2008 में अनिल कुंबले ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जबकि 2007 में उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। अनिल कुंबले टीम इंडिया की कोचिंग भी कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
12 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
13 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
46 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines