हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया में खलेगी इन 2 स्टार प्लेयर्स की कमी, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आई 'ट्रॉफी विनर्स' की याद

Anil Kumble on Team India T20 World Cup 2026 Squad: इस बात में कई शक नहीं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन पिछली बार के मुकाबले 2 स्टार खिलाड़ियों की कमी जरूर खलने वाली है.

विज्ञापन
ICC T20 World Cup 2026

Anil Kumble on Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को लगता है कि 2026 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी खलेगी, लेकिन उन्हें अब भी यकीन है कि टीम मजबूत है और अच्छा प्रदर्शन करेगी. भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करेगा, जो उन्होंने साल 2024 में बारबाडोस में जीता था. इंडियन फैंस के लिए वो लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया था.

‘Ro-Ko के तजुर्बे की कमी खलेगी’

अनिल कुंबले का मानना ​​है कि टीम को सीनियर खिलाड़ियों के एक्सपीरिएंस की कमी खलेगी. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘अगर आप तजुर्बे की बात करें, तो उन्हें विराट और रोहित, इन दो दिग्गजों की कमी खलेगी. लेकिन अगर आप संतुलन की बात करें, तो मुझे लगता है कि ये टीम भी अच्छी है क्योंकि आपके पास बॉलिंग के ऑप्शन हैं, और टॉप ऑर्डर में बैटिंग का तरीका अलग है.’

यह भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की बेखौफ बल्लेबाजी के पीछे छिपे हैं ऐसे खतरे, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले करना होगा गौर

विज्ञापन

‘ट्रॉफी डिफेंड करना आसान नहीं होगा’

अनिल कुंबले ने आगे कहा कि 2024 की कामयाबी को दोहराना युवा टीम के लिए आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हालांकि, ये अभी भी चैलेंजिंग होने वाला है. हालात के मामले में, 2024 बहुत अलग था. मैं शायद 2024 की टीम को इस टीम से 10 फीसदी बेहतर मानूंगा, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि यह टीम उसके बहुत करीब है.’

यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप

विज्ञापन

पुजारा ने उठाए सवाल

पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय साझा करते हुए कहा, ‘मैं इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि, कागज पर टीम बेहतर हो सकती है, लेकिन अगर हम क्लैरिटी की बात करें, तो टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अभी भी कुछ सवाल हैं, कि क्या वो तीसरा सीमर खिलाएंगे या क्या हम ऑलराउंडरों से तीसरे और चौथे सीमर के तौर पर दो-दो ओवर देखेंगे. वो क्लैरिटी अभी भी नहीं है.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola