5 Bowlers Who Took Most Wickets in India vs South Africa Test Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जा रहा है। सीरीज के आगाज से पहले जैसा की उम्मीद जताया जा रहा था अफ्रीकी जमीं पर गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है, ठीक वैसा ही हुआ है। भारतीय टीम अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पहली पारी में 245 रन पर ढेर हो गई। वहीं खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने भी अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं।
सेंचुरियन टेस्ट ही नहीं, भारत ने जब-जब दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया है तब-तब गेंदबाजों का वर्चस्व रहा है। ऐसे में बात करें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हैं-
यह भी पढ़ें- किस नियम के तहत मैदान में उतरे Rinku Singh? टेस्ट सीरीज के लिए तो नहीं मिली थी टीम में जगह
अनिल कुंबले:
पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले का नाम आता है। कुंबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में 1992 से 2008 के बीच शिरकत की। इस बीच उनको 21 मैच की 40 पारियों में 31.79 की औसत से 84 सफलता हाथ लगी। कुंबले के नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन बार चार और तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा है।
डेल स्टेन:
दूसरे स्थान पर अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन काबिज हैं। स्टेन ने भारत के खिलाफ 2006 से 2018 के बीच 14 मुकाबलों में शिरकत की। इस बीच उनको 23 पारियों में 21.53 की औसत से 65 सफलता हाथ लगी। भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में स्टेन के नाम तीन बार चार और पांच बार पांच विकेट लेने का कारनामा है।
जवागल श्रीनाथ:
खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का नाम आता है। श्रीनाथ ने भारतीय टीम की तरफ से अफ्रीका के खिलाफ 1992 से 2001 के बीच 13 मैच खेले। इस बीच उनको 25 पारियों में 24.48 की औसत से 64 विकेट हाथ लगे।
हरभजन सिंह:
चौथे स्थान पर पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह काबिज हैं। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ 2001 से 2011 के बीच कुल 11 मैच खेले। इस बीच उनको 19 पारियों में 60 विकेट हासिल हुए।
मोर्ने मोर्केल:
खास लिस्ट में पांचवें स्थान पर अफ्रीकी पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल का नाम आता है। मोर्केल ने साल 2006 से 2018 के बीच भारत के खिलाफ कुल 17 टेस्ट मैच खेले। इस बीच उनको 31 पारियों में 26.41 की औसत से 58 सफलता हाथ लगी।
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines