Anil Kumble Bus Ride Back Home From Bengaluru Airport: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की जो वायरल है। तस्वीर में अनिल कुंबले एक बस में खड़े-खड़े सवारी करते दिख रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में कुंबले ने लिखा- बीएमटीसी आज हवाईअड्डे से घर वापस जा रहा हूं।
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले को बेंगलुरु में चल रही हड़ताल के कारण हवाईअड्डे से घर तक का सफर बस से करना पड़ा। इन दिनों कर्नाटक राज्य निजी वाहन मालिक संघ की ओर से राज्य में हड़ताल का आह्वान किया गया है। निजी वाहन मालिक संघ शक्ति योजना का विरोध कर रहा है। उनका मानना है कि इससे उनकी कमाई पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
उधर, हड़ताल के कारण कैब सेवाएं प्रभावित होने से कुंबल को जब कैब नहीं मिली तो वे बस से ही घर लौटे। बस में सवारी के दौरान उन्होंने एक तस्वीर क्लिक की और अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस दौरान भीड़ इतनी थी कि कुंबले को बैठने के लिए सीट भी नहीं मिली और उन्होंने एयरपोर्ट से घर तक बस में खड़े-खड़े यात्रा की।
https://twitter.com/anilkumble1074/status/1701128301526597816
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में कुंबले को अन्य यात्रियों के साथ देखा जा सकता है। बता दें कि निजी वाहन मालिक संघ ने राज्य सरकार के शक्ति कार्यक्रम के खिलाफ 11 सितंबर को ‘बेंगलुरु बंद’ का आह्वान किया। शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को गैर-प्रीमियम सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जानी है, जिसका संघ विरोध कर रहा है।
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
42 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines