---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Anil Kumble Birthday Special: पूर्व क्रिकेटर कुंबले की फिल्मी लव स्टोरी; कानूनी लड़ाई लड़ जीता पत्नी और बेटी का साथ

Anil Kumble Birthday Special: पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आइए उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानते हैं कि कैसे वह एक सफल क्रिकेटर होने के साथ-साथ एक सफल प्रेमी और पिता भी हैं।

---खबर नीचे जारी है---

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक इंजीनियर से खिलाड़ी बने अनिल कुंबले न सिर्फ एक कामयाब क्रिकेटर रहे हैं, बल्कि एक सफल प्रेमी भी हैं। आज उनके जन्मदिन पर News 24 हिंदी बता रहा है उनकी अनोखी प्रेम कहानी के बारे में, जो एकदम फिल्मी है। अनिल कुंबले ने न सिर्फ एक बच्चे की मां का भरोसा जीता, बल्कि कानूनी लड़ाई लड़ एक बेटी का साथ भी हासिल किया। अब तीन बच्चों के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। आइए इनकी निजी जिंदगी के बारे में थोड़ा और करीब से जानें…

  • 1970 में कर्नाटक के राजधानी नगर बेंगलुरु में जन्मे इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, पर क्रिकेट था पहला प्यार

अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्टूबर 1970 को कर्नाटक के राजधानी नगर बेंगलुरु में कृष्ण स्वामी और सरोज के घर हुआ था। इनका मूल नाम राधाकृष्ण कुंबले है, बाद में अनिल के नाम से मशहूर हो गए। पढ़ाई के साथ-साथ अनिल को क्रिकेट से खास लगाव था। स्कूलिंग के बाद 1990 में इंग्लैंड दौरे में स्पिन और फिरकी गेंदबाजी के दम पर क्रिकेट की दुनिया में इनका बड़ा रोचक सफर शुरू हो गया। हालांकि पढ़ाई नहीं छोड़ी।

यह भी पढ़ें: पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का World Cup में अनूठा है योगदान, रिकॉर्ड जान सजदे में झुकेगा सिर

---खबर नीचे जारी है---

1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की, लेकिन इनका पहला प्यार तो क्रिकेट था। यही वजह रही कि इन्होंने न सिर्फ किताबें बंद कर दी, बल्कि क्रिकेट के अजावा दूसरा करियर बनाने के बारे में भी नहीं सोचा। स्पिन गेंदबाज के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले कुंबले टीम इंडिया के कप्तान भी रहे। रिटायरमेंट के बाद वह भारतीय टीम के कोच भी रहे। 18 साल के करियर में कुंबले कभी भी किसी विवाद से नहीं जुड़े, यह उनकी शालीनता का उदाहरण है। इसी के चलते आज क्रिकेट छोड़ देने के बरसों बाद भी कुंबले का बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है। खास बात यह भी है कि उनकी फैन लिस्ट में लड़कियां भी थीं।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, दोषी पाए जाने पर लगाई कड़ी फटकार

---खबर नीचे जारी है---

निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो भारतीय क्रिकेट में ‘जंबो’ के नाम से मशहूर अनिल कुंबले की पत्नी का नाम चेतना रामतीर्थ है, जो अनिल की दूसरी पत्नी हैं। दरअसल, चेतना की शादी 1986 में चेतना की शादी मैसूर के एक स्टोर ब्रोकर के साथ हुई थी, जब कुंबले एक स्कूल गोइंग स्टूडेंट थे। बाद में अनिल कुंबले से मुलाकात हुई तो पहली बार में मिलकर दोनों को अच्छा लगा। दोस्ती आगे बढ़ी तो इसी दौरान चेतना ने कुंबले के साथ खुद का रिश्तों से भरोसा उठ चुका होने की बात भी शेयर की, लेकिन अनिल उनका भरोसा जीतने में कामयाब रहे।

---खबर नीचे जारी है---

अनिल के सहयोग से 1998 में ब्रोकर पति के साथ रिश्ता ब्रेक कर चुकी चेतना एक ट्रैवल एजेंसी में काम करने लग गई। 1999 में अनिल और चेतना ने शादी कर ली। हालांकि पहले पति से हुई बेटी को चेतना अपने साथ रखना चाहती थी, लेकिन वह इसके खिलाफ था। कानूनी लड़ाई के बाद अनिल कुंबले और चेतना को ने बेटी का साथ जीत लिया। बाद में अनिल और चेतना को दो और बच्चे हुए।

यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल की राह में भारत के लिए ये टीम बनी रोड़ा, इतने मैच जीतते ही टिकट पक्का

---खबर नीचे जारी है---

पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले अब पत्नी चेतना और तीनों बच्चों (अरुणी, माया और स्वस्ति) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अनिल कुंबले अपने तीनों बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर परिवार के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शालीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अनिल कुंबले केा पार्टी का शोर एकदम नापसंद है। अनिल कुंबले बेहद सादा जीवन जीते हैं। वह घर पर या किसी शांत जगह पर परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Oct 17, 2023 05:08 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola