नई दिल्ली: कई खिलाड़ी ऐसे होते हैं जिनमें टैलेंट तो होता है, लेकिन उस टैलेंट को दिखाने के लिए उन्हें मंच नहीं मिल पाता। जिनको मंच मिल भी जाता है वह अपने जीवन में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका करियर चौपट हो जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण क्रिकेट में भी देखने मिला। जहां करियर की शुरुआत में ही अपने टैलेंट से तहलका मचाने वाले 3 दिग्गज शराब की लत में फंसे और उनका करियर बर्बाद हो गया।
इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तीन दिग्गजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन अनुशासन हीनता और शराब की लत के चलते उनका करियर चौपट हो गया। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के तीन दिग्गज शामिल हैं।
1. विनोद कांबली
भारत का ये खिलाड़ी टैलेंट का कंपलीट पैकेज था। कांबली ने महज 21 साल की उम्र में ही इंग्लैंड के खिलाफ डबल सेंचुरी ठोक क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था। सचिन के साथ टीम इंडिया में जगह बनाने वाले इस क्रिकेटर ने अपने करियर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में की थी। लेकिन क्रिकेट की चकाचौंध और ग्लेमैर में कांबली भटक गए। शराब की लत और अनुशासनहीनता ने इस खिलाड़ी के करियर को बर्बाद कर दिया। खुद कांबली ने शराब पीने की बुरी लत को स्वीकार किया है।
Vinod Kambli
विनोद कांबली का क्रिकेट करियर
विनोद कांबली कितने प्रतिभाशाली थे इसकी गवाही उनके आंकड़े देते हैं। कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 2 दोहरे शतक निकले। इस खिलाड़ी ने 3 अर्धशतक भी लगाए। कांबली का टेस्ट में बल्लेबाजी औसत 54.2 का रहा। कांबली ने 104 वनडे में 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक भी लगाए थे।
और पढ़िए – विश्वकप से पहले संन्यास लेने वाले क्रिकेटर ने 5 दिन में लिया यू टर्न, इस वजह से बदला फैसला
2. जेसी रायडर
जेसी रायडर न्यूजीलैंड के विस्फोटक खब्बू बल्लेबाज रहे। इस खिलाड़ी ने अपने इंटरनेशनल करियर की तूफानी अंदाज में की थी। हालांकि जल्द ही शराब की लत ने उन्हें अपने करियर से भटका दिया। बताया जाता है कि मार्च 2013 में क्राइस्टचर्च के एक बार में कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले की वजह से रायडर कई दिन तक कोमा में भी रहे। सिर में गंभीर चोट के बाद उन्होंने वापसी की और शतक ठोका। लेकिन यह खिलाड़ी शराब की लत को छोड़ नहीं पाया।
Jesse Ryder
ऐसा रहा जेसी रायडर का क्रिकेट करियर
जेसी के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने 18 टेस्ट में 40.93 की औसत से 1269 रन बनाए हैं। वह टेस्ट में 3 शतक और 6 अर्धशतक लगा चुके हैं। 48 वनडे में इस खिलाड़ी ने 33.21 की औसत से 1362 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में जेसी ने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। 22 टी20 मैचों में यह खिलाड़ी 22.85 की औसत से 457 रन बना चुका है।
ये भी पढ़ें: India vs West indies: ‘खिलाड़ियों के अंदर जीत की’, वेंकटेश प्रसाद ने टीम इंडिया को लताड़ा, किया ये ट्वीट
3. एंड्रयू साइमंड्स
ऑस्ट्रेलिया टीम के धाकड़ आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनका शराब की लत और अनुशासनहीनता के चलते क्रिकेट करियर बर्बाद हो गया। जब भी यह खिलाड़ी मैदान पर होता था विपक्षी टीम दवाब महसूस करती थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद कहा था कि उनमें एक बार में पूरी शराब की बोतल पीने की क्षमता है। 2009 के बाद से इस खिलाड़ी के बुरे दिन शुरू हो गए थे। 2009 में साइमंड्स ने टीम मीटिंग छोड़ मछली पकड़ने चले गए थे। जिसा खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया। अनुशासनहीनता के चलते ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखाया था, जिसके बाद उनकी वापसी नहीं हो पाई। साल 2022 में साइमंड्स की एक सड़क हादसे में मौत हो गई।
Andrew Symonds,
एंड्रयू साइमंड्स का क्रिकेट करियर
एंड्रयू साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट में 40.61 के औसत से 1462 रन बनाए। उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक जमाए। 198 वनडे में इस खिलाड़ी ने 39.44 की औसत से 5088 रन बनाए हैं। 14 टी20 मैचों में इस आलराउंडर ने 337 रन ठोके। वहीं आईपीएल के 39 मैचों में साइमंड्स ने 974 रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
26 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines