हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2 मैचों के बाद Andre Russell कहेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा, 14 साल लंबे करियर पर लगेगा फुल स्टॉप

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल दो टी-20 मैचों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

विज्ञापन
Andre Russell

Andre Russell Retirement: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल दो टी-20 मैचों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए रसेल को वेस्टइंडीज टीम में जगह दी गई है। रसेल इस सीरीज के शुरुआती दो मैच खेलेंगे और अपने 14 साल लंबे करियर पर फुल स्टॉप लगा देंगे। रसेल ने वेस्टइंडीज की ओर से अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ 6 जून को खेला था। रसेल ने वेस्टइंडीज की ओर से अब तक कुल एक टेस्ट, 56 वनडे और 84 टी-20 मैच खेले हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर ने अपने दम पर टीम को कई मैचों में यादगार जीत दिलाई।

रसेल लेंगे रिटायरमेंट

वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, रसेल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में आखिरी बार वेस्टइंडीज की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। रसेल जमैका में होने वाले पहले दो टी-20 मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे। यानी 22 जुलाई को कंगारू टीम के खिलाफ होने वाला दूसरा टी-20 मुकाबला रसेल के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच भी होगा। रसेल की गिनती विश्व के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में की जाती है।

विज्ञापन

आंद्रे रसेल का करियर

आंद्रे रसेल ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2011 में आयरलैंड के खिलाफ की थी। इसके बाद से वह कैरेबियाई टीम की ओर से अब तक कुल एक टेस्ट, 56 वनडे और 84 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान रसेल ने टी-20 में खेली 73 पारियों में 163 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1078 रन बनाए हैं। वहीं, 50 ओवर के फॉर्मेट में रसेल के बल्ले से 1034 रन निकले हैं। गेंदबाजी में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कैरेबियाई ऑलराउंडर ने 132 विकेट चटकाए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola