Amol Muzumdar Appointed Women Cricket Team Head Coach: भारतीय घरेलू क्रिकेट में धाक जमाने वाले अमोल मजूमदार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। बुधवार को बीसीसीआई ने ये ऐलान किया। हालांकि मजूमदार को इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया।
घरेलू क्रिकेट में 11 हजार से ज्यादा रन बनाए
घरेलू क्रिकेट के 171 मैचों में उन्होंने 11,000 से ज्यादा फर्स्ट क्लास रन बनाए। इसमें 30 शतक शामिल रहे। अपने 21 साल लंबे करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा लिस्ट ए और 14 टी20 मैच खेले। रणजी ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। मजूमदार ने मुंबई के साथ कई रणजी ट्रॉफी खिताब जीते। बाद में वह असम और आंध्र प्रदेश के लिए भी खेले।
क्रिकेट सलाहकार समिति ने नाम किया फाइनल
सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति ने मुख्य कोच- टीम इंडिया (वरिष्ठ महिला) के पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों का इंटरव्यू किया था। विचार-विमर्श के बाद तीन सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से अमोल मजूमदार के नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद उन्हें यह पद संभालने की सिफारिश की गई। BCCI ने एक बयान में कहा- बीसीसीआई टीम इंडिया (वरिष्ठ महिला) के नए मुख्य कोच के रूप में अमोल मजूमदार की नियुक्ति की पुष्टि करता है।
ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने डेनिम आउटफिट और व्हाइट गॉगल में मारे पोज, सूर्या की वाइफ ने किया रिएक्ट
रोजर बिन्नी ने जताई खुशी
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहा- मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में अमोल मजूमदार की नियुक्ति का स्वागत करता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके कार्यकाल में टीम आगे बढ़कर खेल के विभिन्न प्रारूपों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उल्लेखनीय है कि रमेश पोवार को हटाए जाने के बाद यह पद लगभग 10 महीने तक खाली रहा था। उनके कोचिंग करियर की शुरुआत भारत की U19 और U23 टीमों के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में हुई थी। फिर वह नीदरलैंड्स टीम के बल्लेबाजी सलाहकार बने। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में कई सीजन काम किया। दक्षिण अफ्रीका के हालिया भारत दौरे में मजूमदार साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाजी सलाहकार थे।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines