Donald Trump on USA Cricket Team: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही अपने देश की टीम को बधाई दी है. यूएसए की टीम ने 7 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था. जहां पर उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब यूएसए की टीम अपना अगला मुकाबला 10 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस करो या मरो मैच से पहले अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत में आई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टीम को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मैंने अभी सुना कि इंडिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है! मैं टीम USA को बेस्ट ऑफ लक देता हूं! हमारी टीम बहुत मजबूत है. अमेरिका आपका साथ दे रहा है!’ यूएसए की टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ 10 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेलने वाली है.
जहां पर उनकी टीम को टूर्नामेंट में जिंदा रहने के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी. अगर पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार मिलती है, तो वो लीग स्टेज से ही बाहर हो सकते हैं. ऐसे में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतना होगा. हालांकि यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हराया था. ऐसे में उनकी टीम को बस उसी प्रदर्शन को दोहराना होगा.
यूएसए क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरा स्क्वाड
मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने.
ये भी पढ़ें: 4 वाइड, नो बॉल और हैट्रिक का मौका…T20 WC 2026 में देखने को मिला रोमांच से भरपूर ओवर
अमेरिका की टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल
| तारीख | समय (IST) | मुकाबला (मैच) | स्थान |
|---|---|---|---|
| 7 फरवरी 2026 | 7:00 PM | भारत vs USA (मैच भारत 29 रनों से जीता) | Wankhede Stadium, मुंबई |
| 10 फरवरी 2026 | 7:00 PM | पाकिस्तान vs USA | SSC Cricket Ground, कोलंबो |
| 13 फरवरी 2026 | 7:00 PM | USA vs नीदरलैंड्स | MA Chidambaram Stadium, चेन्नई |
| 15 फरवरी 2026 | 3:00 PM | USA vs नामीबिया | MA Chidambaram Stadium, चेन्नई |
ये भी पढ़ें: SL vs IRE: स्पिनरों के दम पर करीबी मुकाबले में जीता श्रीलंका, आयरलैंड ने भी गंवाया उलटफेर का मौका
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines