T20 World Cup में USA को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का आया बड़ा बयान, कहा ‘अमेरिका आपके साथ है…’

Donald Trump on USA Cricket Team: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो गई है. जहां पर यूएसए की टीम भी खेलती हुई नजर आ रही है. भारत के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद अब अमेरिका की टीम पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले की तैयारी कर रही है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएसए क्रिकेट टीम पर बड़ा बयान दिया है.

DONALD TRUMP ON USA CRICKET TEAM

DONALD TRUMP ON USA CRICKET TEAM

Donald Trump on USA Cricket Team: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रही अपने देश की टीम को बधाई दी है. यूएसए की टीम ने 7 फरवरी को भारत के खिलाफ मुकाबला खेला था. जहां पर उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था. अब यूएसए की टीम अपना अगला मुकाबला 10 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस करो या मरो मैच से पहले अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टीम को लेकर दिया बड़ा बयान 

यूएसए की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए भारत में आई है. इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टीम को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘मैंने अभी सुना कि इंडिया में क्रिकेट वर्ल्ड कप चल रहा है! मैं टीम USA को बेस्ट ऑफ लक देता हूं! हमारी टीम बहुत मजबूत है. अमेरिका आपका साथ दे रहा है!’ यूएसए की टीम अब पाकिस्तान के खिलाफ 10 फरवरी को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब कोलंबो में खेलने वाली है.

विज्ञापन

 जहां पर उनकी टीम को टूर्नामेंट में जिंदा रहने के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी पड़ेगी. अगर पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें हार मिलती है, तो वो लीग स्टेज से ही बाहर हो सकते हैं. ऐसे में उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से मैच जीतना होगा. हालांकि यूएसए की टीम ने पाकिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में हराया था. ऐसे में उनकी टीम को बस उसी प्रदर्शन को दोहराना होगा. 

यूएसए क्रिकेट टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पूरा स्क्वाड 

मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कवाइक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजाने. 

विज्ञापन

अमेरिका की टीम का टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शेड्यूल

तारीखसमय (IST)मुकाबला (मैच) स्थान
7 फरवरी 20267:00 PMभारत vs USA (मैच भारत 29 रनों से जीता) Wankhede Stadium, मुंबई
10 फरवरी 20267:00 PMपाकिस्तान vs USASSC Cricket Ground, कोलंबो
13 फरवरी 20267:00 PMUSA vs नीदरलैंड्सMA Chidambaram Stadium, चेन्नई
15 फरवरी 20263:00 PMUSA vs नामीबियाMA Chidambaram Stadium, चेन्नई

ये भी पढ़ें: SL vs IRE: स्पिनरों के दम पर करीबी मुकाबले में जीता श्रीलंका, आयरलैंड ने भी गंवाया उलटफेर का मौका 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ