कौन हैं टी20 इतिहास के 3 सबसे बेस्ट बल्लेबाज? रायडू ने दिया जवाब, विराट कोहली हो गए इग्नोर

टी20 फॉर्मेट में कुछ बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने फैंस के दिल में अलग जगह बनाई है। हमेशा ही सबसे बेस्ट बल्लेबाजों को लेकर चर्चा होती है। अब अंबाती रायडू ने इस मामले में अपनी राय दी है।

Virat Kohli, Rohit Sharma, Ambati Rayudu

अंबाती रायडू ने विराट को किया नजरअंदाज

Best T20 Batters: टी20 मौजूदा समय का सबसे लोकप्रिय फॉर्मेट है। अंतर्राष्ट्रीय से लेकर घरेलू स्तर पर हर महीने कोई न कोई टूर्नामेंट या श्रृंखला देखने को मिलती रहती है। इतने सालों में कई सारे बल्लेबाज टी20 में चमके हैं और उन्होंने अपनी अलग ही पहचान बनाई है। अब अंबाती रायडू ने बताया कि उनके हिसाब से कौन टी20 के सबसे बेस्ट बल्लेबाज हैं। इसी बीच उन्होंने विराट कोहली को इग्नोर कर दिया।

कौन हैं टी20 इतिहास के बेस्ट बल्लेबाज?

अंबाती रायडू हाल ही में एक पॉडकास्ट पर नजर आए थे, जहां उनसे टी20 इतिहास के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया। अंबाती ने इसी बीच रोहित शर्मा, एबी डिविलियर्स और सूर्यकुमार यादव का नाम लिया। बड़ी बात यह है कि उन्होंने क्रिस गेल, विराट कोहली, कीरोन पोलार्ड और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया। इन सभी ने भी टी20 में अपनी छाप छोड़ी है लेकिन अंबाती की राय थोड़ी अलग है।

विराट कोहली के टी20 आंकड़े हैं शानदार

विराट कोहली ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले लिया है और वो सिर्फ IPL खेलते हुए नजर आते हैं। कोहली ने दिल्ली, टीम इंडिया और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए टी20 फॉर्मेट खेला है और वो कुल मिलाकर 13543 रन अब तक बना चुके हैं। उन्होंने 9 शतक और 105 अर्धशतक जड़े हैं। विराट अभी IPL कुछ और सालों तक खेलेंगे। ऐसे में वो क्रिस गेल से भी रनों के मामले में आगे निकल सकते हैं, जिन्होंने कुल 14562 रन बनाए हैं। इससे साबित होता है कि विराट टी20 के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक हैं।

अंबाती ने इस लिस्ट में दी विराट को जगह

अंबाती रायडू से पॉडकास्ट के दौरान टी20 के अलावा वनडे अंतर्राष्ट्रीय के बल्लेबाजों के बारे में भी पूछा गया। उन्होंने टॉप 3 की इस लिस्ट में विराट कोहली को जगह दी। उन्होंने द रन मशीन के अलावा सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग को भी बेस्ट वनडे बल्लेबाजों में शामिल किया। इसी बीच उन्होंने क्लियर कर दिया कि विराट ODI खेलने वाले अभी तक के सबसे महान खिलाड़ी हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ