---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ambati Rayudu ने छोड़ी राजनीति, 10 दिन के अंदर क्रिकेटर ने बदला अपना फैसला

Ambati Rayudu Quits Politics: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने 10 दिन के अंदर ही राजनीति छोड़ने के फैसले से सभी को चौंका दिया है।

---विज्ञापन---

Ambati Rayudu Quits Politics: भारत के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने शनिवार को अपने एक फैसले से सभी को चौंका दिया है। स्टार क्रिकेटर ने 28 दिसंबर को YSRCP पार्टी का हाथ थाम कर पॉलिटिक्स में एंट्री की थी। अब 6 जनवरी को 10 दिन के अंदर की क्रिकेटर ने अपने फैसले को बदल दिया है। उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन सोशल मीडिया पर रायडू ने खुद इस बात की जानकारी शेयर की है।

रायडू ने लिखा पोस्ट

रायडू ने एक्स पर अपना पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,’यह सभी को इनफॉर्म करने के लिए है कि मैंने YSRCP पार्टी छोड़ने का फैसला किया है और अभी कुछ और दिनों के लिए मैं राजनीति से दूर रहना चाहता हूं। आगे के एक्शन की जानकारी जल्द ही सभी के साथ शेयर की जाएगी।’ यह तो राजनीति की बात हो गई अक्सर क्रिकेट की दुनिया में भी रायडू को इसी तरह पहले रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए और फिर उसे वापस लेते हुए देखा गया है।

---विज्ञापन---

रायडू का पलटी मारने का पुराना इतिहास

अंबाती रायडू अपने फैसलों पर श्योर नहीं होने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2022 के बाद उन्होंने अपना रिटायरमेंट घोषित किया था। इसके बाद उन्होंने इस फैसले को वापस लिया और वह आईपीएल 2023 में नजर आए। वहीं टीम इंडिया के लिए भी पहले वह रिटायरमेंट ले चुके थे। फिर 2019 वर्ल्ड कप के दौरान जब तत्कालीन सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने उन्हें नहीं चुना और बार-बार उनको नजरअंदाज किया गया तो उन्होंने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/JagadeeshChow3/status/1743512737282748822

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

अंबाती रायडू के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर वह बुरी तरह ट्रोल होने लगे। उनको लेकर किसी ने हिट विकेट होने का मीम शेयर किया। तो कईयों ने उनके इस फैसले पर मजेदार-मजेदार मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए। कई लोगों ने रायडू के पोस्ट पर ही उनके कांग्रेस में शामिल होने जैसे कमेंट किए। कुछ विरोधी पार्टी के समर्थकों ने YSRCP को करप्ट बताया और कहा कि रायडू 10 दिन में ही यह समझ गए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ICC ने बदले क्रिकेट के 3 खास नियम, IPL और टी20 वर्ल्ड कप में दिखेगा बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह की जर्सी बदली लेकिन नहीं बदले तेवर, रणजी ट्रॉफी में खेली धमाकेदार पारी

---विज्ञापन---

First published on: Jan 06, 2024 03:10 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola