Oval Invincibles Wins The Hundred; मुंबई इंडियंस की पूरी दुनिया के अलग-अलग क्रिकेट लीग में टीमें हैं। साल 2025 की शुरुआत में अंबानी परिवार ने हंड्रेड लीग में ओवल इनविंसिबल्स टीम खरीदी थी। अब उनकी इस टीम ने द हंड्रेड 2025 का खिताब अपने नाम किया है। वो लगातार तीसरे साल चैंपियन बनने में सफल हुए हैं। एमआई के धाकड़ बल्लेबाज ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिलाई।
अंबानी की टीम बनी चैंपियन
ओवल इनविंसिबल्स का द हंड्रेड लीग में प्रदर्शन एकदम तगड़ा रहा और फाइनल में उनका सामना ट्रेंट रॉकेट्स से देखने को मिला। ओवल ने पहले बल्लेबाजी की और IPL में MI से खेलने वाले विल जैक्स ने कोहराम मचाया। उन्होंने 41 गेंदों का सामना करके 71 रन जड़ दिए। इसके अलावा जॉर्डन कॉक्स ने 40 रन बना दिए। इन दोनों की पारी के दम पर ओवल ने 100 गेंदों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। जवाब में ट्रेंट रॉकेट की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। टॉम बैंटन, जो रूट और रेहान अहमद कुछ खास नहीं कर पाए। मार्कस स्टोयनिस पिच पर खड़े रहे और 64 रन बनाए। हालांकि, उन्हें किसी का सही तरह से साथ नहीं मिला। 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर वो सिर्फ 142 ही बना पाए। 26 रनों से ओवल इनविंसिबल्स ने जीत अपने नाम कर ली।
ओवल इनविंसिबल्स ने जीता लगातार तीसरा टाइटल
द हंड्रेड के 5 सीजन हो चुके हैं और तीन में ओवल इनविंसिबल्स को जीत मिली है। 2025 के सीजन में जीत के साथ वो लगातार तीसरी बार चैंपियन बने हैं। सैम बिलिंग्स की कप्तानी में टीम ने 2023 और 2024 का सीजन अपने नाम किया। इस साल भी उन्हें बड़ी जीत मिली। MI की टीम ने कुछ समय पहले MLC की ट्रॉफी अपनी नाम की थी। अब उनकी टीम ने द हंड्रेड में भी तहलका मचा दिया है।
कौन रहा ओवल के लिए MVP?
ओवल इनविंसिबल्स के लिए जॉर्डन कॉक्स ने इस साल प्रभावित किया। वो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 8 पारियों में 367 रन बना दिए। उन्होंने 61.16 के औसत से बल्लेबाजी की और 3 अर्धशतक जड़े। इसी बीच उनका स्ट्राइक रेट 173.93 का रहा। द हंड्रेड का ये सीजन उनके लिए जरूर यादगार रहेगा।
ये भी पढ़ें:- किस्मत ने दिया Sarfaraz Khan को धोखा! इंजरी ने छीना Duleep Trophy में धांसू प्रदर्शन करने का मौका
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines